नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा है कि भारत के कप्तान अनिल कुंबले को आस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलूर टेस्ट में फीके प्रदर्शन के बाद अब कप्तानी छोड़ देनी चाहिए।
कुंबले सोमवार को खत्म हुए इस मैच में कंधे की सूजन से परेशान दिखाई दिए। उन्होंने समूचे मैच में १६क् रन दिए और उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली। वसीम अकरम ने एक खेल वेबसाइट से कहा अनिल कुंबले की गेंदबाजी पूरी तरह भोथरी रही। कप्तान अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा हो तो उसे टीम का नेतृत्व छोड़ देना चाहिए।
वसीम अकरम ने कहा कि अनिल कुंबले के सबसे योग्य उत्तराधिकारी नौजवान लेग स्पिनर अमित मिश्रा हो सकते हैं। अकरम ने कहा कि अनिल कुंबले मोहाली में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए फिट नहीं भी हुए तो भारत को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा बेशक कुंबले बहुत अनुभवी हैं, लेकिन नए खून के लिए हमेशा समय और जगह होती है।