bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

कटौती की मार कल से

भोपाल. अल्प वर्षा के चलते कोलार डेम और बड़े तालाब में पानी कम होने से शहर में गुरुवार से एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जाएगी। गुरुवार को शहर के 32 वार्डे में पानी की कटौती होगी। इन वार्डे को शुक्रवार को पानी दिया जाएगा। इनमें अधिकतर हिस्सा पुराने शहर का है।

काफी मशक्कत के बाद नगर निगम ने पानी कटौती का जो प्लान तैयार किया है, उसके अनुसार इस प्रकार आपूर्ति की जानी है कि प्रतिदिन बड़े तालाब से 20 मिलियन गैलन पानी बचाया जा सके। यानी बड़े तालाब से प्रतिदिन 10 मिलियन गैलन पानी ही लिया जाए।

बड़े तालाब से कम लिए जाने वाले पानी की पूर्ति कोलार डेम से की जाएगी। इसके लिए निगम को बादल महल और श्यामला हिल स्थित फिल्ट्रेशन प्लांट को कोलार पाइप लाइन से जोड़ा गया है। निगम ने पानी की एक-एक पाइप लाइन की जानकारी लेने के बाद यह सुनिश्चित किया है कि सभी क्षेत्रों में पानी की कटौती बराबर हो सके।

निगम ने बनाया कंट्रोल रूम
नगर निगम ने जलप्रदाय से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। नागरिक पानी संबंधी समस्या के लिए यहां फोन नं. 2557799 तथा कॉल सेंटर के दूरभाष क्रमांक 2701000, 2701001 तथा 2701003 पर संपर्क कर सकते हैं।

इन इलाकों में इस दिन नहीं आएगा पानी

पहला दिन गुरुवार
प्लान के मुताबिक जिन क्षेत्रों में पहले दिन कटौती होगी उनमें वार्ड क्रमांक 1 से 17, 28 से 31, 33, 39 से 42 का संपूर्ण क्षेत्र। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 45 का जिंसी क्षेत्र, अरेरा हिल्स, महाराणा प्रताप नगर जोन-1, प्रेस काम्पलेक्स, अशोक नगर, न्यू सुभाष नगर तथा मुकद्दस नगर।

वार्ड क्रमांक 46 का पद्मनाभ नगर, ओल्ड सुभाष नगर, टंकी नंबर एक के पास का क्षेत्र, सुदामा नगर फेस-2, आचार्य नरेन्द्र देव नगर तथा हनुमान नगर मंदिर के पास वाला क्षेत्र। वार्ड क्रमांक 47 महाराणा प्रताप नगर जोन-2, वार्ड क्रमांक 49 दुर्गा नगर सेंट मेरी स्कूल के पास का क्षेत्र। वार्ड क्रमांक 50 अरेरा कॉलोनी ई-1 से ई-3 तक तथा ई-4 का दस नंबर क्षेत्र और वार्ड क्रमांक 64 का अशोका गार्डन तथा बिजली कॉलोनी शामिल हैं।

दूसरा दिन शुक्रवार
वार्ड क्र. 18 से 27 तक, 32, 34 से 38 तक, 43, 44, 48, 51 से 56 तक, 62, 63, 65,66 का संपूर्ण क्षेत्र। इसके अलावा वार्ड क्र. 45 की सीआई कॉलोनी, चितौड़ काम्पलेक्स और नर्मदा भवन। वार्ड क्रमांक 46 का ओल्ड सुभाष नगर टंकी नंबर-2 के पास का क्षेत्र, गोविंद गार्डन, सुदामा नगर फेस-1, आचार्य नरेंद्र देव नगर का सुलभ काम्पलेक्स के पास वाला क्षेत्र। वार्ड क्रमांक 47 का एमपी नगर जोन-2 को छोड़कर।

वार्ड क्र. 49 कुम्हार मोहल्ला, बंगाली कॉलोनी, 52 क्वार्टर्स एवं रवींद्र कॉलेज के पास का क्षेत्र। वार्ड क्रमांक 50 की अरेरा कॉलोनी ई-5 एवं ई-4 का दस नं. क्षेत्र छोड़कर। वार्ड क्र.64 का अशोका गार्डन, अशोक विहार कॉलोनी, सेठी नगर, शहंशाह गार्डन, पंजाबी बाग, लाला लाजपतराय कालोनी और सम्राट कॉलोनी। नोट- पानी कटौती का यही क्रम जारी रहेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: