भोपाल. आचार संहिता के प्रभावी होने के तत्काल बाद मुख्यमंत्री शिवराज ¨सह चौहान ने इसका पालन शुरू कर दिया।
चुनावी रणनीति और प्रत्याशियों के चयन के संबंध में वरिष्ठ पार्टी नेताओं से मुलाकात के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे श्री चौहान को जैसे ही आचार संहिता लागू होने का पता चला, उन्होंने सरकारी विमान का उपयोग करने से इंकार कर दिया। इसके बाद निजी विमान की व्यवस्था की गई ताकि मुख्यमंत्री अपने आगे के कार्यक्रमों को संपन्न कर सकें।
चुनाव की तिथि घोषित हो जाने के बाद प्रत्याशियों के चयन, घोषणा पत्र को जारी करने संबंधी मुद्दों पर वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श दिल्ली में किया जा रहा है।