जयपुर. नवग्रहों का स्वामी सूर्य 17 अक्टूबर को कन्या राशि छोड़कर नीच राशि तुला में प्रवेश करेगा। सूर्य का तुला राशि में प्रवेश कर्क, वृश्चिक व मीन राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा।
पंडित बंशीधर पंचांग निर्माता दामोदर शर्मा के अनुसार सूर्य शुक्रवार तड़के 5:20 बजे कन्या राशि छोड़कर तुला में पदार्पण करेगा। इसके साथ ही सूर्य 7 नवंबर तक मंगल से युति बनाएगा। इस दौरान शत्रु ग्रह शनि की तृतीय दृष्टि रहेगी।
इस कारण आने वाला समय कर्क, वृश्चिक व मीन राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा। इससे आत्मबल व संकल्प शक्ति में कमी आएगी। विचारों में एकरूपता का अभाव रहेगा। साथ ही राजकीय भय पनपेगा। इसके अलावा मानहानि व रोग पीड़ा की संभावनाएं बढ़ेंगी। ज्योतिषाचार्य दिनेश मिश्रा के अनुसार अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आदित्य हृदयस्त्रोत का पाठ, सूर्य भगवान को अघ्र्य, ताम्र पत्र पर लिखे सूर्य मंत्र की पूजा के साथ रविवार का व्रत मंगलकारी रहेगा।
किस राशि पर क्या प्रभाव
मेष स्त्री कष्ट व अशांति से मन बेचैन रहेगा।
वृषभ शत्रु कमजोर, नेत्र पीड़ा से कष्ट रहेगा।
मिथुन बुद्धि भ्रमता से बनते कार्य रुकेंगे।
कर्क अनियमित दिनचर्या व पारिवारिक अशांति बढ़ेगी।
सिंह मान सम्मान में वृद्धि, मित्रों से सहयोग मिलेगा।
कन्या आर्थिक कष्ट के निवारण के लिए ऋण लेने की योजना बनेगी।
तुला स्वास्थ्य में नरमी, क्रोध से बनते काम बिगड़ेंगे।
वृश्चिक आर्थिक हानि, मन अशांत रहेगा, दौड़-धूप में अधिकता रहेगी।
धनु उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेंगे, कार्य योजना का विकास होगा।
मकर अधिकारी वर्ग से मन मुटाव, मन अशांत रहेगा।
कुंभ बनते कार्र्यो में रुकावटें।
मीन शारीरिक कष्ट, धन व्यय से चिंता बढ़ेगी।