bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

राजस्थानी थीम से होगा जगमग

जयपुर. गुलाबी नगरी एक बार फिर दीपावली पर दुल्हन की तरह सजने के लिए तैयार है। प्रमुख बाजारों में सजावट शुरू हो गई है। चांदपोल बाजार इस बार राजस्थानी थीम से जगमग होगा। इसके सजावटी द्वार बनाने का काम मंगलवार से शुरू हो गया।

नेहरू बाजार में भी झालरें लगा दी गई हैं। व्यापारियों को रियायती दर पर बिजली मिलने का इंतजार है। सजावट शुरू करने से पूर्व स्थानीय विधायक मोहनलाल गुप्ता, सुरेन्द्र पारीक ने भूमि पूजन किया। व्यापार मंडल के महासचिव सुभाष गोयल ने बताया कि द्वार की ऊंचाई 60 फुट व चौड़ाई 85 फुट होगी। द्वार बनाने के लिए मुंबई और कोलकाता से कारीगर बुलाए गए हैं। चांदपोल बाजार का गेट दीपावली पर प्रमुख आकर्षण होता है। इस बार भी यह आकर्षण बरकरार रहेगा।

नेहरू बाजार में भी झालरें लगा दी गई हैं। अब बिजली की सजावट का काम होगा। व्यापार मंडल के महासचिव तीरथदास ने बताया कि इस साल दुखभरी घटना हुई है। इस दुख को कम करने और आतंकवाद से लड़ने की प्रेरणा लेते हुए व्यापार मंडल दुगने जोश से सजावट करेगा।

एमआई रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश सैनी ने बताया कि व्यापारी रियायती दर पर बिजली मिलने के लिए आश्वस्त हैं। इसे देखते हुए बाजार में सजावट की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए सजावट समिति का गठन किया गया है। बाजार में इस बार पांच दिन तक जगमग रहेगा।

राजापार्क व्यापार मंडल भी सजावट में जुट गया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि नैयर ने बताया कि राजापार्क की रोशनी सबसे अलग होती है। चौड़ा रास्ता व्यापार मंडल के महामंत्री महेश संघी ने बताया कि सजावट के लिए दो-तीन इवेंट कंपनी से बातचीत चल रही है। अंतिम निर्णय होते ही सजावट शुरू कर दी जाएगी।

जौहरी बाजार व्यापार मंडल की सजावट सबसे भव्य होगी। कई तरह की रंगबिरंगी रोशनी वाली सजावट की थीम का खुलासा नहीं किया जा रहा है। बाजार में सजावटी द्वार बनाने का काम एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा।

किशनपोल बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष विष्णु ओझा ने बताया कि बाजार में सजावट तो होगी, लेकिन इसकी डिजाइन पर काम चल रहा है। इसके फाइनल होते ही सजावट का काम शुरू कर दिया जाएगा।

दूसरी ओर, सामाजिक संस्था युवा दूरगामी के अध्यक्ष रमाकांत रूगंटा ने सभी व्यापार मंडलों से अनुरोध किया है कि जयपुर-जोधपुर में हुए हादसों को देखते हुए व्यापारी सादी सजावट करें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: