News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. चुनावी रणभेरी के साथ राज्य में मंगलवार से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। चुनाव आयोग ने कलेक्टरों को इसका कड़ाई से पालने करने के निर्देश दिए हैं। चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक अब राज्य में प्रशासनिक कमान चुनाव आयोग के हाथों में होगी।
आचार संहिता लागू होने के साथ ही सभी अधिकारी-कर्मचारी स्वयमेव चुनाव आयोग में प्रतिनियुक्त पर माने जाएंगे। वे अब आयोग के निर्देश पर ही काम करेंगे। मुख्य निवार्चन पदाधिकारी (सीईओ) डा. आलोक शुक्ला ने आज राज्यभर के उपनिर्वाचन पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिलों में चल रही मतदाता फोटोग्राफी की प्रगति और चुनाव कार्र्यो की समीक्षा की। समय पर कार्य पूरा नहीं करने वाले और अधूरी जानकारी लेकर आने वाले अफसरों को उन्होंने आड़े हाथ लिया।
3 लाख कर्मचारियों की ड्यूटी -
श्री शुक्ला ने दैनिक भास्कर को बताया कि 14 और 20 नवंबर को दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 3 लाख अधिकारी-कर्मचारी लगाए जाएंगे। इनमें पुलिस के जवान भी शामिल हैं। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 सितंबर को हो गया है। राज्य में अब तक 65 फीसदी लोगों के फोटो परिचयपत्र बना लिए गए हैं।
करीब पांच फीसदी लोगों के परिचयपत्र और बनने की संभावना है। यह काम प्रगति पर हैं। सभी जिलों में राजनीतिक दलों को मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है। श्री शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में इस दफे मतदाता फोटो परिचयपत्र से ही वोटिंग होगी। करीब 30 प्रतिशत लोग जिनके फोटो परिचयपत्र नहीं बने वे मतदान से वचित नहीं किए जाएंगे।
20 हजार से ज्यादा बूथ
20952 बूथों में प्रत्येक में एक पीठासीन अधिकारी सहित 4-5 अधिकारी लगेंगे। इस तरह 20952 मतदान दल बनेंगे। 10 फीसदी दल अतिरिक्त बनाकर रखे जाएंगे। इसी तरह 10 फीसदी अतिरिक्त चुनाव सामग्री का इंतजाम किया जा रहा है।