bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

आडवाणी बिलासपुर से करेंगे चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली. भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी छग के बिलासपुर में गुरुवार को चुनावी शंखनाद करेंगे। जनसभा को संबोधित करते हुए आडवाणी केंद्र की कांग्रेसनीत सरकार को आतंकवाद और नक्सलवाद के सवाल पर कथित रूप से ढुलमुल रवैया अपनाने पर घेरने की कोशिश करेंगे।

बिलासपुर में जलसे के आयोजन की जिम्मेदारी राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल को दी गई है। बुधवार को राजनांदगांव में मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह जन्मदिन मनाने के बाद पूरी तरह चुनावी तेवर में नजर आएंगे।

राजनांदगांव में एक के बाद एक कार्यक्रम से उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री पुराना चुनावी क्षेत्र डोंगरगांव बदल लेंगे। लेकिन नया क्षेत्र कौन होगा, इस प्रश्न के जवाब में कयासों का बाजार पार्टी के अंदर और बाहर गरम है।

परिसीमन के बाद बनने वाली रायपुर उत्तर से भी रमन सिंह का नाम चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री कहां से चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए संभवत: गुरुवार को आडवाणी से अनौपचारिक बातचीत में रमन सिंह खुद सहमति बनाने की कोशिश करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अंतिम फैसला 18 तारीख को प्रस्तावित छानबीन समिति में किए जाने की संभावना है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: