bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

छग मा पड़ही पहली वोट

रायपुर. election चुनाव कराने के लिए अद्धसैनिक बलों की करीब 250 कंपनियां (25000 अफसर-जवान) मिल सकती हैं। पुलिस को अब केंद्रीय बलों का ही इंतजार है। केवल एक चरण में व्यवस्थित चुनाव कराने के लिए राज्य के डीजीपी ने केंद्र को 810 कंपनियों (करीब 81000 जवानों) की जरूरत बताई थी। केंद्र एक साथ इतनी फोर्स नहीं दे सकता था, इसलिए महीनेभर पहले से ही माना जा रहा था कि राज्य में एक से ज्यादा चरणों में चुनाव होंगे।

डीजीपी विश्व रंजन ने बताया कि चुनाव के लिए केंद्र से कितनी फोर्स आएगी, यह दो-तीन दिन में स्पष्ट होगा। फिर भी, एक चरण के लिए यहां कम से कम 400 कंपनियों की जरूरत है। उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय से संकेत मिले हैं कि 400 कंपनियां भी एक साथ भेज पाना मुश्किल है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां सीआरपीएफ और पैरामिल्रिटी फोर्स की तकरीबन 250 कंपनियां भेजी जाएंगी। बस्तर में केंद्रीय बलों की करीब 140 कंपनियां अभी तैनात हैं। आने वाली फोर्स के साथ मौजूदा तैनात फोर्स को मिलाकर पहले चरण का चुनाव करा लिया जाएगा।

केवल बस्तर में ही 12 विधानसभा सीटों के लिए पैरामिल्रिटी फोर्स के 40 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए जाने की संभावना है। दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, धमतरी और कवर्धा जिलों में कुल मिलाकर करीब 10000 जवान लगाए जाएंगे। दूसरे चरण का चुनाव बिलासपुर और सरगुजा संभागों में होना है।

सूत्रों के मुताबिक सरगुजा का कुछ हिस्सा नक्सल प्रभावित जरूर है लेकिन वहां माओवादियों का जोर कम हो गया है। बिलासपुर अपेक्षाकृत शांत है। इस तरह, दोनों ही इलाकों में ज्यादा फोर्स की जरूरत नहीं पड़ेगी।

राज्य में ही 35 हजार जवान
छत्तीसगढ़ में पुलिस की कुल स्ट्रेंथ 46000 जवानों की है। इनमें से करीब 10000 पद खाली हैं। इस तरह राज्य के सभी जिलों को मिलाकर छत्तीसगढ़ पुलिस में 36000 अफसर-जवान हैं। इसके अलावा सीआरपीएफ के 14000 जवान बस्तर में तैनात हैं। केंद्र से 250 कंपनियां (25000 जवान) मिलती हैं तो यहां के चुनाव 75000 जवानों की मौजूदगी में होंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में यह संख्या 55000 से कम थी।

रवानगी पहले चरण से ही
सूत्रों के मुताबिक सीआरपीएफ की जितनी कंपनियां राज्य को मिलेंगी, पहले चरण में ज्यादातर बस्तर भेज दी जाएंगी। वहां 14 नवंबर को मतदान के फौरन बाद लगभग आधी फोर्स मध्यप्रदेश भेजी जाने लगी। हालांकि एक आला अफसर ने बताया कि राजनांदगांव और बिलासपुर के बड़े हिस्से से मध्यप्रदेश की सीमा लगी है। बिलासपुर संभाग में मतदान दूसरे चरण में (20 नवंबर) होंगे। इसलिए पैरामिल्रिटी फोर्स को रायपुर लाए बिना वहीं से मध्यप्रदेश रवाना कर दिया जाए, जहां 25 नवंबर को मतदान है।

प्रथम चरण में यहां पड़ेंगे मत (39 क्षेत्र)

सराईपाली(अजा), बसना(सामान्य), खल्लारी (सामान्य) , महासमुंद (सामान्य) , सिहावा(अनुसूचित जनजाति), कुरूद (सामान्य) , धमतरी (सामान्य), संजारी-बालोद (सामान्य), डौंडीलोहारा(अनुसूचित जनजाति) गुंडरदेही (सामान्य), पाटन(सामान्य), दुर्ग ग्रामीण (सामान्य), दुर्ग शहर (सामान्य), भिलाई नगर (सामान्य), वैशाली नगर (सामान्य), अहिवारा (अजा), साजा (सामान्य), बेमेतरा (सामान्य), नवागढ़ (अजा), पंडरिया (सामान्य), कवर्धा (सामान्य), खैरागढ़(सामान्य), डोंगरगढ़(अजा), राजनांदगांव (सामान्य), डोंगरगांव (सामान्य), खुज्जी (सामान्य), मोहला-मानपुर(अनुसूचित जनजाति), अंतागढ़ (अनुसूचित जनजाति), भानुप्रतापपुर (अनुसूचित जनजाति), कांकेर (अनुसूचित जनजाति) केशकाल (अनुसूचित जनजाति),कोंडागांव (अनुसूचित जनजाति), नारायणपुर (अनुसूचित जनजाति), बस्तर (अनुसूचित जनजाति),जगदलपुर (सामान्य), चित्रकोट(अनुसूचित जनजाति),दंतेवाड़ा (अनुसूचित जनजाति),बीजापुर (अनुसूचित जनजाति) और कोंटा(अनुसूचित जनजाति)।

दूसरे चरण में यहां पड़ेंगे मत (51 क्षेत्र)

भरतपुर-सोनहट (अनुसूचित जनजाति), मनेंद्रगढ़ (सामान्य), बैकुंठपुर (सामान्य), प्रेमनगर (सामान्य), भटगांव (सामान्य), प्रतापपुर(अनुसूचित जनजाति), रामानुजगंज(अनुसूचित जनजाति), सामरी(अनुसूचित जनजाति), लुंड्रा(अनुसूचित जनजाति), अंबिकापुर (सामान्य), सीतापुर (अनुसूचित जनजाति), जशपुर (अनुसूचित जनजाति), कुनकुरी (अनुसूचित जनजाति), पत्थलगांव (अनुसूचित जनजाति),लैलूंगा (अनुसूचित जनजाति), रायगढ़(सामान्य), सारंगढ़ (अनुसूचित जाति), खरसिया (सामान्य), धर्मजयगढ़ (अनुसूचित जनजाति), रामपुर (अनुसूचित जनजाति), कोरबा (सामान्य), कटघोरा (सामान्य), पाली-तानाखार (अनुसूचित जनजाति), मरवाही (अनुसूचित जनजाति), कोटा (सामान्य), लोरमी (सामान्य), मुंगेली (अनुसूचित जाति), तखतपुर (सामान्य), बिल्हा (सामान्य), बिलासपुर (सामान्य), बेलतरा(सामान्य), मस्तूरी (अनुसूचित जाति), अकलतरा (सामान्य), जांजगीर-चांपा (सामान्य), सक्ती(सामान्य), चंद्रपुर (सामान्य), जैजैपुर (सामान्य), पामगढ़ (अनूसूचित जाति), बिलाईगढ़ (अनुसूचित जाति), कसडोल (सामान्य), बलौदाबाजार (सामान्य), भाटापारा (सामान्य) , धरसींवा (सामान्य), रायपुर ग्रामीण (सामान्य), रायपुर पश्चिम (सामान्य),रायपुर उत्तर(सामान्य), रायपुर दक्षिण (सामान्य), आरंग (अनुसूचित जाति), अभनपुर (सामान्य), राजिम (सामान्य)और बिंद्रानवागढ़ (अनुसूचित जनजाति)।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: