bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

दो से चार के लिए अभी इंतजार

बिलासपुर. kanan नेशनल जूलाजिकल पार्क दिल्ली से खासतौर पर कानन पेंडारी लाए गए सफेद शेर को देखने के लिए पर्यटक उत्सुक है। वे जल्दी से जल्दी विजय व अंबा को देखना चाहते हैं, लेकिन वन विभाग ने अभी भी उन्हें पर्यटकों से दूर रखा है।

लिहाजा पर्यटक व शहरवासी सफेद शेर को लेकर चर्चा भी करने लगे हैं। इसके साथ ही पर्यटकों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। अधिकांश सवाल आगामी दिनों में कानन में शेरों की संख्या में वृद्धि का लेकर है। उनकी शंकाओं का समाधान होने में अभी समय लगेगा, क्योंकि विजय व अंबा के बीच अभी मेटिंग संभव नहीं है। जिस तरह वे अभी शेरों को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं, ठीक इसी तरह उन्हें अपने सवालों का जवाब पाने के लिए भी प्रतीक्षा करनी होगी।

इधर विजय व अंबा को दिल्ली जू से लाने के लिए लंबा इंतजार करने के बाद मशक्कत करने वाले वन विभाग को भी कानन में शेरों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद जग गई है। उल्लेखनीय है कि शेरों की संख्या में बढ़ोतरी के उद्देश्य से ही पूर्व जूनागढ़ से शेर अमर कानन पेंडारी लाया गया था, लेकिन उसे लाने के दौरान चोट लगने और यहां अच्छे ढंग से देखभाल नहीं करने के कारण वह चल बसा।

उसकी मौत के साथ अधिकारियों की वह प्लानिंग धरी की धरी रह गई, जिसमें उन्होंने अमर की मेटिंग ज्वाला की बेटी लावा से कराना तय किया था। उम्रदराज हो चुकी ज्वाला की मौत हो चुकी है, जबकि लावा की बढ़ती उम्र को देखते हुए उसकी प्रजनन क्षमता में संदेह है। ऐसे में अब अधिकारियों की निगाहें विजय व अंबा पर ही टिकी है, लेकिन उन्हें अभी इंतजार करना होगा। जानकारों का कहना है कि विजय की उम्र करीब 27 महीने है, जबकि शेरनी अंबा अभी महज डेढ़ साल की है। अंबा जब दो साल की हो जाएगी उसमें अपने आप प्रजनन क्षमता आ जाएगी, जबकि शेर भी पूरी तरह व्यस्क नहीं हुआ है। तीन महीने बाद विजय पूरी तरह व्यस्क हो जाएगा और उनका मिलन कराया जाएगा। विजय व अंबा का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। सफर की थकान मिट रही है। विजय को हल्की सर्दी हो गई थी वह भी नियंत्रण में है।

ट्रीटमेंट चार्ट में हुआ खुलासा
विजय व अंबा के ट्रीटमेंट चार्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि दोनों अभी प्रजनन क्षमता नहीं रखते। दिल्ली जू में उनका ट्रीटमेंट करने वाले डा. पनीर ने कानन पेंडारी के वन्यप्राणी चिकित्सक पीके चंदन को सौंपे गए ट्रीटमेंट चार्ट में इस बात का उल्लेख किया है। इसमें यह भी बताया गया है कि सफेद शेर सालभर हिट होते हैं। हालांकि इसे पूरी तरह सही नहीं माना जा रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: