bhaskar Web English
HomeNewsNational National

जर्मन बच्ची का यौन उत्पीड़न, मंत्री के बेटे पर मामला

पणजी. भारत में रिसर्च करने आई एक जर्मन महिला की नाबालिग बेटी के यौन उत्पीड़न के आरोप में गोवा के शिक्षा मंत्री एतानासियो मोंसारेत के 21 वर्षीय बेटे रोहित के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को आखिरकार मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले में मंत्री को भी सह अभियुक्त बनाया गया है। बच्ची की मां फालेदा ने 2 अक्टूबर को ही पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन आरोपी की पृष्ठभूमि को देखते हुए उसने मामले को दबाने की कोशिश की। यहां के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एरेस रॉड्रिग्ज ने मामले को मीडिया के सामने लाया था। अज्ञात लोगों ने रॉड्रिग्ज पर सोमवार रात हमला किया। रॉड्रिग्ज का आरोप है कि यह हमला शिक्षामंत्री के समर्थकों ने ही किया था।

गोवा के शिक्षा मंत्री ने रॉड्रिग्ज पर हमले के आरोप को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा है कि वे पहले ही इतनी परेशानियों में फंसे हैं, ऐसे में वे भला शिकायतकर्ता के ही खिलाफ ऐसा कुछ करने की भला कैसे सोच सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: