bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

हिंदू-मुस्लिम बना रहे ‘मोहब्बत’ का रास्ता

जींद.दुर्गा कॉलोनी की सड़क की मरम्मत के लिए वहां के लोगों ने हर जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगाई मगर किसी ने नहीं सुनी। अंतत: वे अपने दम पर ‘मोहब्बत’ की सड़क बनाने में जुट गए। हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बना यह अनूठा प्रयास अब शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

शहर की मुख्य कॉलोनियों में से एक दुर्गा कॉलोनी में दुर्गा मंदिर और मसजिद की सड़क बरसों से जर्जर हालत में है। यहां के लोगों ने इसकी मरम्मत के लिए काफी प्रयास किया लेकिन कुछ नहीं हुआ। आखिरकार यहां के हिंदू और मुस्लिमों ने खुद ही सड़क का निर्माण शुरू कर दिया।

लोगों ने करीब 50 हजार रुपए का चंदा एकत्र कर गली में मिट्टी डलवाने का कार्य शुरू कर दिया है। दोनों समुदायों के महिला और पुरुष श्रमदान में जुटे हैं। कॉलोनीवासियों के मुताबिक गली में हमेशा कीचड़ भरा रहता था। कई सालों से निर्माण की मांग उठाई जा रही है, लेकिन समाधान नहीं हुआ।

दुर्गा कॉलोनी में कई गलियां बनाई गई हैं। अभी गलियों के निर्माण के लिए और पैसा खर्च किया जाना है। गली निर्माण में जुटे लोगों का परिषद सहयोग करेगी।

-सुनील कुमार, अध्यक्ष, नगर परिषद जींद





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: