bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

पति-पत्नी के बीच ‘वो’

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के तगड़े दावेदार बराक ओबामा के बारे में जो खबरें आ रही हैं, उससे वे काफी परेशान हैं। एक अमेरिकन-अफ्रीकन महिला के साथ उनके रिश्ते की खबरों ने सबके कान खड़े कर दिए। दूसरी ओर उस महिला का कहना है कि सारी खबरें अफवाह हैं। यह ओबामा की छवि खराब करने की साजिश है।

अफवाह है यह

महिला के वकील का कहना है कि कैम्पेनिंग का काम उन्होंने काफी पहले ही छोड़ दिया था। इस बात के कोई संकेत नहीं मिलते कि मिशेल ओबामा इन अफवाहों से इत्तेफाक रखती हैं और न ही उन्होंने उस महिला के काम में किसी प्रकार का कोई बदलाव ही किया था। जांच के दौरन पता चला है कि ये अफवाहें डेमोक्रेटिक पार्टी के वफादारों की ओर से उड़ाई जा रही हैं। कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट भी मान रहे हैं।

गलतफहमी की हुई शिकार

उस महिला का नाम और तस्वीरें मीडिया ने सार्वजनिक नहीं की हैं। महिला ने अपने परिचितों और मित्रों के बीच कहा है कि वह गलतफहमी की शिकार हुई है। उसके दोस्तों का कहना है कि मिशेल को बराक के साथ उसकी दोस्ती के बारे में पता था, इसलिए जब वह कैरेबियन आईलैंड से चली गई तभी मिशेल उस आईलैंड पर पहुंची थीं और उन्होंने इस महिला को कैम्पेन से बाहर कर दिया था।

समर्थक का इंकार

वह महिला अभी भी कैरेबियन आईलैंड पर काम कर रही है और उसने इस बात से इंकार किया है कि मिशेल ओबामा ने उसे 2004 के कैम्पेन प्रोग्राम से बाहर निकाला था। उसका कहना है कि वह खुद ही अपनी मर्जी से कैम्पेन के अंत में बाहर हो गई थी।

सीनेटर बराक ओबामा के साथ उसके रिश्तों की अफवाहों पर मिशेल की प्रतिक्रिया पर वह कुछ बोलना नहीं चाहती। वह केवल इतना कहती है कि उसने अपनी मर्जी से काम छोड़ा था और कुछ नहीं। मैं डेमोक्रेट हूं और ओबामा की समर्थक। उसका कहना था कि इसके अलावा उसके पास कहने को कुछ भी नहीं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: