bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

लेडी आमिर खान करीना!

लेटलतीफी और नकचढ़े कलाकारों के किस्सों के लिए मशहूर बॉलीवुड में जब कोई कलाकार अपनी फिल्म के अन्य पहलुओं और प्रचार-प्रसार में दिलचस्पी लेता है तो सुनकर अजीब लगता है। हालांकि यह सच है, आमिर खान के बाद करीना कपूर भी ऐसी ही एक कलाकार के तौर पर ख्याति प्राप्त कर रही हैं जो अपनी नई फिल्म ‘गोलमाल रिटर्न्‍स’ के प्रचार की पल-पल की खबर वेनिस से ले रही हैं।

गौरतलब है कि उन्होंने फिल्म में प्रीतम को बतौर संगीतकार लेने को भी कहा था और अब जब फिल्म के ‘तू साला काम से गया..’ सरीखे गाने हिट हो रहे हैं तो निर्माता भी उनकी समझ के कायल हो चुके हैं। अब वह फिल्म के प्रचार-प्रसार में व्यक्तिगत स्तर पर दिलचस्पी ले रही हैं। वैसे करीना इन दिनों अक्षय कुमार के साथ ‘कमबख्त इश्क’ फिल्म की वेनिस में शूटिंग कर रही हैं और वह वहां से फिल्म ‘गोलमाल रिटर्न्‍स’ के प्रचार-प्रसार में दिलचस्पी ले रही हैं।

वह न सिर्फ यह बता रही हैं कि किस तरह फिल्म को चर्चा में बनाया जाए, बल्कि किस कलाकार को कब इस्तेमाल करना है यह भी तय कर रही हैं। यही वजह है कि करीना दो-तीन दिनों में स्वयं वेनिस से लौट कर प्रमोशन का जिम्मा संभालने जा रही हैं। इसे कहते हैं प्रोफेशनलिज्म!





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: