bhaskar Web English
HomeNewsNational National

रेल कोच फैक्ट्री पर राजनीति गरमाई मायावती का पलटवार

नई दिल्ली. रायबरेली कोच फैक्ट्री विवाद को गरमाते हुए मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस पर इस मुद्दे को लेकर घिनौनी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने सोनिया गांधी पर बरसते हुए कहा कि उन्होंने ‘जेल जाने की तैयारी’ दिखाने का नाटक किया।

चुनावी तमाशा :

बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कांग्रेस व केंद्र ने हमेशा विकास विरोधी काम किया है। कांग्रेस को उत्तरप्रदेश या रायबरेली के बेरोजगारों की कोई चिंता नहीं है। सोनिया गांधी के मंगलवार के रायबरेली दौरे की इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि यह तमाशा चुनाव के नजदीक होने के कारण किया जा रहा है। मायावती ने कहा कि यदि कांग्रेस को राज्य के विकास की चिंता है तो प्रदेश सरकार रेल कोच फैक्ट्री के लिए बुंदेलखंड या पूर्वी उत्तरप्रदेश में जमीन देने को तैयार है।

रायबरेली में महारैली शीघ्र :

मायावती ने कांग्रेस की सच्चई बताने के लिए जल्दी ही रायबरेली में महारैली करने का भी ऐलान किया। उन्होंने किसानों की जमीन के मुआवजे और समस्याओं के निपटारे के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रमुख सचिव नेतराम को जांच करने को कहा है। यह भी कहा बसपा प्रमुख ने :

* कांग्रेस के विरोध के कारण गंगा, यमुना और हिंडन एक्सप्रेस-वे का काम रूका।

* केंद्र ने गौतम बुद्धनगर में स्थित जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण रोका।

* कांग्रेस के लिए उत्तरप्रदेश का मतलब सिर्फ अमेठी रायबरेली से है और सपा के लिए सिर्फ सैफई।

* कांग्रेस शासन में रायबरेली में २क् बड़ी फैक्ट्रियां लगाई गईं, जिनमें से सिर्फ नौ चल रही है। बंद फैक्ट्रियों में किसानों की १९२ एकड़ जमीन फंसी।

* अमेठी में १६ बड़े उद्योग लगे, जिनमें सिर्फ नौ चल रहे हैं। बंद उद्योगों में किसानों की ८६२ एकड़ जमीन फंसी।

* दो साल पहले रेल बजट में दो फैक्ट्रियों की घोषणा हुई थी। बिहार के छपरा में तेजी से काम चल रहा है। रायबरेली में पहले शिलान्यास हुआ, अब भूमि पूजन का नाटक हो रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: