bhaskar Web English
HomeNewsNational National

पंजाब पुलिस के दामन में दाग!

जालंधर.पंजाब पुलिस के दामन में एक और दाग लग गया है। नशीले पदार्थो की तस्करी रोकने के लिए गठित पंजाब पुलिस की नारकोटिक्स विंग के एक कारनामे से पूरे विंग पर ही अंगुलियां उठने लगी हैं। विंग पर तस्कर को छोड़ने, 40 हजार अमरीकन डॉलर गायब करने और पकड़ी गई हैरोइन में से एक किलो हैरोइन गायब करने केआरोप लगे हैं। डीजीपी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह है मामला

20 जुलाई 2008 को नारकोटिक्स विंग के पुलिस दल ने तरनतारन के गांव सेरो और बासरके में छापा मार कर सर्बजीत सिंह, रणजीत सिंह, निरंजन सिंह और पाकिस्तानी तस्कर मुनीर अहमद को काबू कर सात किलो हैरोइन बरामद की थी। इनके खिलाफ थाना कत्थूनंगल में मामला दर्ज किया गया था। मामले में अभी जालंधर का तस्कर जसविंदर सिंह फरार है। इंटैलीजैंस विंग की रिपोर्ट के अनुसार पकड़े गए इन तस्करों से पुलिस को आठ किलो हैरोइन मिली थी। तस्कर निरंजन सिंह से 40 हजार डॉलर बरामद किए थे और इस मामले में दिल्ली के रहने वाले एक तस्कर राजू को हिरासत में लिया गया। लेकिन थाना कत्थूनंगल में दर्ज की गई एफआईआर में इसका जिक्र नहीं है। एफआईआर में तस्कर राजू का कहीं भी उल्लेख नहीं है। हैरोइन की मात्रा भी सात किलो बताई गई है।

कैसे हुआ खुलासा

डीजीपी को इस बात की जानकारी मिली थी। पकड़े गए आतंकी हरजंट सिंह से हुई पूछताछ के आधार पर तस्कर निरंजन सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने दो एके 47 राइफलें और पांच माउजर बरामद किए थे। निरंजन सिंह से हुई पूछताछ में भी 40 हजार डॉलर की बात सामने आई थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: