News
Chhattisgarh
Raipur Raipur अंबिकापुर(छत्तीसगढ़).निर्माणाधीन राइस मिल की दीवार गिरने से बुधवार को पांच महिला मजदूरों की दबकर मौत हो गई, जबकि 13 अन्य मजदूर घायल हो गए। जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर मिट्टीकला गांव में हुए इस हादसे में प्रभावितों को प्रशासन ने आर्थिक सहायता मुहैया कराने की घोषणा की है।
पुलिस के अनुसार निर्माणाधीन राइस मिल की करीब तीस फीट ऊंची और 100 फीट लंबी दीवार का कुछ हिस्सा सुबह दस बजे अचानक ढह गया। उस वक्त वहां लगभग 20 मजदूर काम कर रहे थे। दीवार के मलबे में दबकर रीतू (15), नेहा (18), रेशमी (18), आशा (19) और फूलमेत (16) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घायल 13 मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आर्थिक मदद:
जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 हजार रुपए व घायलों को 2-2 हजार रुपए देने की घोषणा की गई है।