bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

अब छोटे पर्दे पर काम करेंगी रेखा

मुंबई. अभिनेत्री रेखा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों से जुड़ने का फैसला कर ही लिया है। हालांकि उन्होंने अन्य कलाकारों की तरह अपना ब्लॉग शुरू नहीं किया है लेकिन उनका कहना है कि वह टीवी के माध्यम से अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ेंगी।

उन्होंने कहा, ‘मैं जानती हूं कि मैं पहले कई बार यह कह चुकी हूं कि मैं टीवी पर काम नहीं करूंगी लेकिन बदलते वक्त के साथ-साथ मुझे लगता है कि अब मुझे टीवी का रुख कर लेना चाहिए।’यह पूछने पर कि वह किस तरह के रोल्स करेंगी, उन्होंने कहा कि वह कोई टॉक शो या गेम शो की मेजबान नहीं बनेंगी क्योंकि वह कुछ अलग करने में विश्वास करती हैं।

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किस शो में काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ दो चैनल वालों ने संपर्क किया है लेकिन जब तक कुछ पक्का नहीं हो जाता, वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकती हैं। अपना ब्लॉग शुरू करने के बारें में पूछने पर उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि इंटरनैट के पास उनकी जिंदगी की पूरी जानकारी है, इसलिए वह अपना ब्लॉग शुरू नहीं करेंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: