नागपुर.बांबे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच खैरलांजी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले की 20 अक्टूबर को पुष्टि करेगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 25 सितंबर को इस मामले में छह दोषियों को फांसी और दो को उम्र कैद की सजा सुनाई थी।
ये सभी महाराष्ट्र के खरलांजी में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के दोषी हैं। मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले से जुड़े सभी दस्तावेजों को पुष्टि के लिए हाईकोर्ट की बेंच को भिजवा दिया गया है।