News
International International वाशिंगटन.अमेरिकी राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेट प्रत्याशी बराक ओबामा ने ताजा ओपिनियन पोल में अपने प्रतिद्वंदी रिपब्लिकन पार्टी के जॉन मैक्केन पर 14 अंकों की बढ़त बना ली है। राष्ट्रपति चुनाव से तीन सप्ताह पहले सीबीएस न्यूज और न्यूयॉर्क टाइम्स की तरफ से करवाए गए सर्वे में ओबामा को 53 प्रतिशत और मैक्केन को 39 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया। ओबामा की यह बढ़त 6 अक्टूबर को मिली बढ़त से 3 अंक ज्यादा है।
चार नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही चुनाव प्रचार भी आक्रामक हो गया है। ओबामा ने चुनाव प्रचार की आक्रामकता में भी मैक्केन को पीछे छोड़ दिया है। ओबामा के प्रचार की शैली को 61 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया जबकि मैक्केन के प्रचार को मात्र 27 फीसदी लोगों ने ही पसंद किया।