bhaskar Web English
HomeNewsNational National

जेट एयरवेज ने खत्म की 1900 नौकरियां

मुंबई/हैदराबाद .वैश्विक मंदी की मार झेल रही जेट एयरवेज ने बुधवार को अपने विभिन्न विभागों में कार्यरत 1900 कर्मचारियों की नौकरियां समाप्त करने की घोषणा कर दी। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने आफिस परिसर के सामने जम कर हंगामा व प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे ने कार्रवाई के विरोध में मुंबई हवाई अड्डे से जेट के विमान न उड़ने देने का ऐलान किया है।

आठ सौ को नोटिस-जेट एयरवेज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) बी सरोज दत्ता ने बताया कि कंपनी ने अस्थायी व प्रोबेशन अवधि में कार्य कर रहे कर्मचारियों की नौकरियां समाप्त की हैं। फिलहाल ८क्क् कर्मचारियों को नोटिस दिया गया है। शेष को जल्द नोटिस भेजा जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: