bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

बैंकों को पैकेज, सीआरआर दर घटी

नई दिल्ली. विश्व स्तर पर चल रहीं आर्थिक मंदी को ध्यान में रखते हुए रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने सीआरआर में 1 फीसदी की कटौती करने का फैसला किया है। ताजा कटौती के बाद सीआरआर की दर 7.5 के बाद 6.5 फीसदी हो जाएगी। गौरतलब है कि सीआरआर वह राशि है जो वाणिज्यक बैंकांे को र्जिव बैंक में रखनी पड़ती है।

कब से लागू मानी जाएगी यह कटौती

र्जिव बैंक के अनुसार सीआरआर की यह दर ११ अक्टूबर से मान्य होगी ।

क्या फायदा होगा

इस कटौती के बाद बाजार में नगदी की मात्रा बढ़ेगी । इस कटौती के साथ ही बाजार में 40 हजार करोड़ रुपए की राशि और बाजार में आ सकेगी। आरबीआई की इस घोषणा से पहले वैश्विक स्तर पर छाई मंदी से निपटने के लिए सरकार ने बैंकों को 25 हजार करोड़ का राहत पैकेज देने की घोषणा की है। वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने कुछ और उपाय किए जाने की भी घोषणा की।

इनमें कापरेरेट बांड्स के लिए विदेशी संस्थागत निवेश की सीमा बढ़ाना और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए सीएआर की सीमा बढ़ाना शामिल है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वित्तीय स्थिति की समीक्षा की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: