भोपाल. आईपीसी के तत्वावधान में आयोजित इंटर कालेज क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को कैरियर, चित्रांश और जीएमसी ने अपने-अपने मैच जीतते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
प्रतियोगिता बरकतउल्ला विवि मैदान पर खेली जा रही है। पहले मैच में पोंडा कालेज ने पहले खेलते हुए 54 रन बनाए। जवाब में चित्रांश ने जरूरी रन दो विकेट पर बना लिए। दूसरे मैच में पिपुल्स ने पहले खेलते हुए 129 रन बनाए। जवाब में जीएमीस ने जरूरी रन सात विकेट पर बना लिए।
मध्य क्षेत्र को तीन स्वर्ण
भोपाल. मध्य क्षेत्र ने बड़ी झील में आयोजित इंटर साई सेंटर कयाकिंग-कनोइंग प्रतियोगिता में बुधवार को तीन स्वर्ण पदक जीते। मध्य ने के-4 जूनियर पहला स्थान हासिल किया। इसमें कुलदीप, सतपाल, सनी और ननाओ सिंह की चौकड़ी जीती। के-2 सब जूनियर में कुलदीप और सतपाल ने बाजी मारी।
के-2 जूनियर में ननाओ और रामकृष्णा की जोड़ी जीती। प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण साई के डायरेक्टर इंचार्ज आरके नायडू ने किया। इस अवसर डिप्टी रायरेक्टर राजेंद्र सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।