bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

आर्मी स्कूल को कांस्य

भोपाल. आर्मी स्कूल भोपाल ने हाल ही इंदौर में आयोजित क्लस्टर 11 सीबीएसई फुटबाल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में आर्मी स्कूल ने सेंट जोसेफ को एड स्कूल को 3-0 से हराया। कांस्य विजेता खिलाड़ियों को स्कूल के चेयरमेन ब्रिगेडियर शेखर विश्वनादन और प्राचार्या सीमा द्विवेदी ने सम्मानित किया।

खिलाड़ी इस प्रकार हैं- अजय सिंह, पंकज मैहर, मोहित दुबे, रवि सिंह, अविनाश गिरी, राकेश यादव, सूर्य प्रताप, वरुण ओक, मनजीत सिंह, सोनू दत्ता, संजीत कुमार, मनप्रीत कुमार, पीयूष चौधरी, प्रशांत सूर्यवंशी, बाब गांगोली, कोच विवेक गौड़।

बास्केटबाल प्रतियोगिता शुरू

भोपाल. एनआरआई ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में आयोजित इंटर कालेज बास्केटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्रुप के चेयरमैन डी सुबोध सिंह ने किया। इसमें राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विवि से संबद्ध सभी इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी महाविद्यालय की टीमें हिस्सा ले रही हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: