bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

हत्या के मामले में 18 को उम्रकैद

अशोकनगर. ईसागढ़ थाने के ग्राम श्यामटोरी में हुई हत्या के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश श्रीराम दिनकर ने 18 आरोपियों को अजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 3 जून 2007 को दो पक्षों में कुआं खोदने को लेकर विवाद हुआ जिसमें नारायण सिंह यादव की मौत हो गई थी।

फरियादी अनंत सिंह यादव की शिकायत पर 18 लोगों के खिलाफ ईसागढ़ थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। एडीजे श्री दिनकर ने पृथ्वी सिंह,मोबत सिंह, बुदेंल सिंह, कप्तान सिंह, विक्रम सिंह, तिलक राज, जगदीश महेंद्र सिंह, मलकराज, राजकुमार, रामकुमार, रामबाबू, विश्वनाथ और इंद्रभान आदि पर आरोप सिद्व पाते हुए अजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सभी आरोपियों पर एक-एक हजार रुपए का अर्थदंड किया गया है। इस मामले में शासन का पक्ष शासकीय लोक अभियोजक अरविंद सिंह रघुवंशी ने रखा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: