bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

इंजीनियर हड़ताल खत्म

भोपाल. मध्यप्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का विगत 11 दिन से जारी आंदोलन प्रमुख अभियंता के आश्वासन के बाद बुधवार को स्थगित कर दिया गया। एसोसिएशन की प्रांतीय लोकनिर्माण विभागीय समिति ने प्रमुख अभियंता से चर्चा के उपरांत ये फैसला लिया। डिप्लोमाधारी उपयंत्री से सहायक यंत्री की पदोन्नति के मामले में आश्वासन दे दिए जाने के कारण ये कदम उठाया गया।

इससे पूर्व 12 वें दिन एसोसिएशन द्वारा जारी धरने को प्रांताध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भदौरिया ने संबोधित किया। धरने में महामंत्री जीपीएस चौहान, देवेन्ग्र सिंह भदौरिया और प्रताप सिंह सिसोदिया भी उपस्थित थे।

प्रांतीय बैठक 16 को पिपरिया में
भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी महासंघ की प्रांतीय बैठक एवं एक दिवसीय सम्मेलन होशंगाबाद जिले के पिपरिया में आयोजित किया जाएगा। ये जानकारी संघ के महासचिव हेमंत तिवारी ने दी। उनका कहना था कि इस सम्मेलन में वेतन पुनरीक्षण प्रतिवेदन के बाद का घटनाक्रम पर चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन के एजेंडे में सेवानिवृति आयु 60 करना, अनुकम्पा नियुक्ति, अवकाश यात्रा नकदीकरण आदि मुद्दे भी रखे जाएंगे।

मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा
मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच ने प्रदेश के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों एवं कार्यभारित कर्मचारियों के नियमितीकरण में आ रही व्यावहारिक बाधाओं को शिथिल करने की मांग सहित पांच सूत्रीय मांग पत्र मंच के संरक्षक गणोश सिंग ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में अशोक पांडेय, भागीरथ विश्वकर्मा, प्रेमनारायण सिंह परिहार, माखन सिंह आदि मौजूद थे।

संविलियन को विरोध
ओपन स्कूल कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल में अन्य निगम, मंडल और संस्थाओं के अधिकारी और कर्मचारियों के संविलियन का विरोध करेगा। संघ के अध्यक्ष मनीष मनहर और सचिव संगीता राणो के अनुसार ऐसा होने की दशा में वे उसका पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे और जरूरत पड़ने पर उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। कर्मचारी संघ की बैठक में सेमी गवर्नमेंट एम्प्लाई फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेयी, राजेन्द्र बछलिया, संदीप राणो विजय गौर आदि उपस्थित थे।

निगम-मंडलों में असंतोष
मध्यप्रदेश अर्धशासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने अब तक निगम व मंडलों के कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए अंतरिम राहत एवं छठा वेतनमान लागू नहीं किया है। इससे कर्मचारियों में असंतोष है और जल्द वह आंदोलन करेंगे।

अंतरिम राहत के भुगतान की मांग
मध्यप्रदेश मेहनत कश मजदूर मोर्चा महासचिव मानसिंह ने मांग की है कि बीएचईएल के कर्मचारियों को बोनस के साथ अंतरिम राहत की राशि भी दी जाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: