bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

कमलाकर ने भेजा शासन को जवाबी पत्र

भोपाल. पिछले एक सप्ताह से चल रहे भोज विवि के कुलपति कमलाकर सिंह को वापस बुलाए जाने के मामले का बुधवार को तब पटाक्षेप हो गया, जब स्वंय श्री सिंह ने कुलपति होने की बात कहकर वापस आने से उच्च शिक्षा विभाग को इंकार कर दिया।

बुधवार को श्री सिंह ने मंत्रालय में आमद दर्ज कराने के बजाय अपना जवाबी पत्र सौंप दिया। शासन की कार्रवाई से बचने की इस चाल से श्री सिंह के कुलपति पद पर फिलहाल बने रहने की संभावना बन गई है।

कमलाकर सिंह ने बुधवार को उच्च शिक्षा विभाग को लिखे एक पत्र में कहा है कि वे वर्तमान में कुलाधिपति की अनुमति से कुलपति पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जिसके पूरा होने में अभी चार माह बाकी हैं।

इस आधार पर श्री सिंह ने कुलपति पद का कार्यकाल पूरा होने पर ही वापस आने के लिए अनुमति देने की मांगी है। पत्र में श्री सिंह ने कुलाधिपति से निर्देश मांगे जाने का उल्लेख भी किया है। उन्होंने बताया कि अभी वे महामहिम के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं।

अब उच्च शिक्षा विभाग इसकी जवाबी कार्रवाई करने रास्ता तलाशने में जुट गया है। उधर थाना बाग सेवनिया पुलिस भी कुलपति के खिलाफ दर्ज मामले को जांच के नाम पर कुछ समय और लटकाने का मन बना रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: