bhaskar Web English
HomeVichaar Vichaar

नाकामियों को भूल जीवन में आगे बढ़ें

विकास मंत्र. बंदर बेहद तेज और फुर्तीला प्राणी है। आपने देखा होगा कि बंदरों को पेड़ की एक डाल से दूसरी डाल पर कूदने में कोई मुश्किल नहीं होती। उन्हें कूदने-फांदने में महारत हासिल होती है।

वैसे वे भी कभी-कभार इस दौरान गिर जाते हैं, लेकिन उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं होती। वे तुरंत उठकर फिर अपने करतबों में मशगूल हो जाते हैं। कई बार तो उन्हें इस उछल-कूद के दौरान गंभीर चोट भी लग जाती है, लेकिन फिर भी वे पेड़ों पर कूदना नहीं छोड़ते।

कुछ साल पहले जब मशहूर कंपनी आईटीसी बिस्किट बाजार में उतरी, तो वह खासकर ग्लूकोज और क्रीम सेगमेंट में ब्रिटेनिया के नाम से बिस्किट लेकर आई। यह लांच-दर-लांच सफल होती गई। इससे विरोधी खेमा भी ईष्र्या करने लगा। बाद में इस कैंप ने सनफीस्ट गोल्डन बेक्स को बड़े पैमाने पर लांच किया।

यह अप्रत्याशित रूप से बुरी तरह फ्लॉप हो गया। लेकिन आईटीसी वहीं रुककर नहीं बैठी। अब यह कंपनी सनफीस्ट स्पेशल लेकर आई है। हालांकि कई बाहरी व्यक्ति कहते हैं कि आईटीसी बहुत बड़ी कंपनी है और उसे खर्चे की कतई परवाह नहीं होती। फिर भी बिस्किट बाजार में उतरना और टिके रहना आसान काम नहीं है, जहां अतीत में हिंदुस्तान लीवर जैसी कंपनियां नाकाम हो चुकी हैं।

नाकामी कोई बड़ा मसला नहीं है, लेकिन इसके साथ ही चिपके रहना और इससे न उबरना एक तरह का जुर्म है। लीडर के तौर पर यह समझना जरूरी है कि जीवन में निश्चित ही आपको फूलों से भरी राह तो नहीं मिलेगी। आपको ऐसी मानसिकता बनानी होगी, जिससे मुश्किल परिस्थितियों में भी अपनी टीम को लक्ष्य तक ले जा सकें। निर्णायक क्षणों में उठाया गया पहला कदम ही आपको आगे तक ले जा सकता है।
-लेखक नेतृत्व प्रशिक्षण संस्था लीडकैप के संस्थापक हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: