|
Astrology
Astro Speak Astro Speak
इस लक्ष्मी पूजा से लेकर अगली लक्ष्मी पूजा तक देश को कई परीक्षाओं से गुजरना पड़ेगा। परंतु चिंता न करें, मां लक्ष्मी भी भारत की यात्रा के लिए तैयारी में जुटी हैं। आगामी वर्ष में भारत की वित्तीय स्थति में नया मोड़ आएगा। विभिन्न क्षेत्रों में विकासोन्मुखी एवं उपयोगी योजनाएं प्रस्तावित की जाएंगी।
औद्योगिक, पर्यटन, बिजली क्षेत्र, कृषि, बागवानी, परिवहन एवं महंगाई पर अंकुश लगाने के आवश्यक कदम मजबूती से उठाए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी प्रजा को राहत की सांस लेने का समय मिलेगा। यातायात व रोजगार के क्षेत्रों में स्थिरता लाने की योजनाएं फलीभूत होंगी।
विद्युत, पेट्रोलियम, पेयजल, खेल आदि क्षेत्रों में अनेक विकासकारी योजनाएं बनाई जाएंगी ताकि उनका लाभ सामान्य लोगों तक आसानी से पहुंचे। आगामी दीपावली के दिन भारत की कुंडली में गुरु मकर राशि में संचार करेंगे। गुरु व राहु की युति भाग्य भाव में होने से वृद्ध व सम्मानित व्यक्तियों द्वारा मार्गदर्शन मिलेगा।
बृहस्पति का गोचर मकर राशि से होने पर चंद्रमा का अपने घर से स्वग्रही होकर शनि का चंद्रमा से छठे स्थान पर होना, प्रजा में अगली दिवाली में बोनस बांटने सा प्रतीत होगा, हालांकि अप्रत्याशित ताकतें अपनी ओर से अड़चनें पैदा करेंगी। हमारे प्रतिष्ठित अनुसंधानों को नुकसान पहुंचाना, सम्मानित व्यक्तियों पर हमला करना, खुशहाली के कारगर उपायों पर नजर रखना, जैसी वारदातें करने में व्यस्त रहेंगे।
परंतु ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाए तो चंद्र, बृहस्पति और शनि की ग्रह स्थिति व दृष्टि के कारण भारत की रूपरेखा पूरे विश्व में स्थापित होने के भी आसार बनते हैं। कृषि, विज्ञान उद्योगों में अचूक परिवर्तन के साथ अनुकूल परिवर्तन आएंगे। वर्ष प्रवेश तथा जगत लग्न कुंडलियों में सिंह राशिस्थ शनि पर गुरु की शुभ दृष्टि पड़ने से विश्व के लगभग सभी समुदाय के लोग देश-विदेश में जाकर अपनी-अपनी सभ्यता और संस्कृति का आदान-प्रदान करने में प्रयत्नशील रहेंगे।
विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी में विश्वव्यापी स्तर पर उन्नति के साथ वैश्विक भाईचारा एवं पारस्परिक संबंधों में सुधार आएगा। पूंजी निवेश के क्षेत्र में विशिष्ट लाभ भी होंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति, मान-सम्मान एवं आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। व्यापारिक क्षेत्र में इस समय आशातीत लाभ एवं देश में किसी नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा। पड़ोसी देशों के सहयोग की भी प्राप्ति होगी।