Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

मिठाई व्यवसायी के यहां आयकर छापा

जोधपुर. आयकर विभाग ने बुधवार को शहर के प्रमुख मिष्ठान व्यवसायी के नई सड़क व स्टेशन रोड स्थित प्रतिष्ठान, गोदाम और नेहरू पार्क स्थित निवास पर छापा मारा। इसी दौरान व्यवसायी के मुंबई स्थित ऑफिस पर भी छापे की कार्रवाई शुरू की गई।

विभाग को आय से अधिक संपत्ति तथा दीवाली पर मिठाई की अत्यधिक बिक्री होने की जानकारी मिली थी। इसीलिए उसकी दुकानों, गोदाम, आवास व मुंबई मुख्यालय पर एक साथ कार्रवाई की गई।

अपर आयकर निदेशक (अन्वेषण) नरेन्द्रसिंह जनपांगी तथा आयकर उपनिदेशक ओपी कांठेड़ के नेतृत्व में जयपुर, उदयपुर, बीकानेर तथा जोधपुर के 40 से अधिक अधिकारियों व निरीक्षकों के दल ने सुबह कार्रवाई शुरू की। दल ने व्यवसायी के प्रतिष्ठानों पर उपलब्ध सभी रिकॉर्ड एवं कम्प्यूटर आदि जब्त कर अघोषित आय का पता लगाना शुरू कर दिया है। कार्रवाई देर रात तक जारी थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: