Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

मैनिट के छात्र राहुल की आत्महत्या पर उठ रहे हैं सवाल

भोपाल.मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) के छात्र राहुल पाठक की आत्महत्या के बाद अब अनेक सवाल उठने लगे हैं। संस्थान के प्रबंधन की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आ गई हैं। क्योंकि अनेक विद्यार्थियों का आरोप है कि मैनिट में चल रही राजनीतिक गतिविधियों में सहयोग न करने के कारण राहुल को झूठे आरोप में फंसाया गया, जिससे उसने आत्महत्या कर ली। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इस घटना की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

इस घटना के बाद मैनिट के गेट पर धरने और नारेबाजी का सिलसिला करीब सात घंटे तक चलता रहा। खबर लिखे जाने तक विद्यार्थी वही डटे हुए थे। वे दो तरह के आरोप लगा रहे हैं, पहला यह कि संस्थान के डायरेक्टर प्रो. केएस पांडेय ने राहुल को रैगिंग प्रकरण पर बुरी तरह धमकाया, जिससे डरकर उसने आत्महत्या कर ली।

मैनिट के विद्यार्थियों का गुस्सा बेकाबू नजर आया। वे कभी डायरेक्टर के इस्तीफे की मांग के लिए नारेबाजी कर रहे थे तो कभी आक्रामक मुद्रा में वहां के स्टाफ को मारने के लिए भी आगे बढ़े। आलम यह था कि संस्थान की सिक्युरिटी भी विद्यार्थियों को काबू में नहीं रख पा रही थी और पुलिस ने बमुश्किल उन्हें हिंसा करने से रोका। हालांकि संस्थान के अध्यक्ष एएन सिंह ने कई बार उन्हें शांत रहने को कहा, उन्होंने बैठ कर बातचीत की पेशकश भी की, लेकिन विद्यार्थियों ने श्री सिंह से ही गालीगलौच कर दी।

भास्कर संवाददाता की मौजूदगी में कई विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि एक राजनीतिक दल को चुनाव में मदद करने के लिए यहां के विद्यार्थियों के करीब तीन हजार फर्जी मतदाता परिचय पत्र तैयार कराए गए हैं। चूंकि राहुल इस मुहिम में साथ नहीं दे रहा था, इसलिए उसे रैगिंग के झूठे मामले में फंसा दिया गया। विद्यार्थी अपने दावे की पुष्टि के लिए ऐसे एक परिचय पत्र की कॉपी भी दिखाई, जिसमें मतदाता के पिता के नाम की जगह ‘मालूम नहीं’ लिखा है।

उनका आरोप यह भी है कि उक्त राजनीतिक दल के लोग आए दिन संस्थान के हॉस्टल में आ कर विद्यार्थियों को धमकाते हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जेएस माथुर ने भास्कर को बताया कि मीडिया के जरिए उन्हें भी फर्जी परिचय पत्र की जानकारी मिली है।

जिसके लिए उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष रस्तोगी तथा एसपी जयदीप प्रसाद को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। घटना स्थल पर मौजूद सीएसपी गोपाल खांडेल ने फोन पर बताया कि हालांकि अब तक किसी विद्यार्थी ने कोई भी मतदाता परिचय पत्र उनके सामने पेश नहीं किया है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

लेकिन पत्र से जुड़े प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच की जाएगी। फिलहाल विद्यार्थियों के बयान लिए जा रहे हैं।

फिर क्यों की आत्महत्या

शनिवार की शाम मैनिट के निदेशक प्रो. केएस पांडेय ने भास्कर से दावा किया कि राहुल को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी थी। उन्होंने उसे धमकी देने की बात से भी इनकार किया है। बकौल प्रो. पांडेय राहुल को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति शुक्रवार को ही दे दी गई थी। ऐसे में सवाल यह उठता है कि यदि छात्र को रैगिंग प्रकरण से ही भविष्य बिगड़ने का डर था तो उसने परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलने के बाद भी आत्महत्या क्यों कर ली?

फंदे पर झूला था

राहुल संस्थान के हॉस्टल नंबर तीन के कमरा नंबर 1110 में रहता था। शनिवार की दोपहर राहुल के साथियों ने उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा। तुरंत उसे मालवीय नगर स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस बल तैनात

राहुल की मौत के बाद उपजे असंतोष को देखते हुए संस्थान के गेट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी छात्रों को शांत रहने की अपील करते रहे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी छात्र वहां से हटने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने राहुल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बमुश्किल फोरेंसिक विशेषज्ञ अपनी टीम के साथ कॉलेज में प्रवेश कर सके। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
sachin patel
Sunday, 16th Nov 2008, 3:45
It is very hard to believe that a big newspaper like you can twist the story on its head. There is no involvement of any political party in this case. The only involvement is of college administration, that tries to use students just for its favor and then dump them. The currentt administration is totally corrupt and does not invest even a single paisa that come for college activities, buildings and funds, for eg., just look our Sports Complex. It is a 1992 project, and nowhere near completion uptill now. Political party case came into limelight just because students were infuriated by the role of politics in the college. We all think you should recognize your responsibility and publish correct facts in your next edition. We have lost our friend, and we just want justice for him. Students....... MANIT.
pradip
Sunday, 16th Nov 2008, 14:45
you should know that every hostel student has been forced to leave the hostel with no where to go so that nobody is actually present to give evidence of what has happened. the people responsible can produce their people posing them as students and give bayaan as per their requiremnts
pradip
Sunday, 16th Nov 2008, 14:47
whovever you are mr sachin patel u should know that each and every word of what is written in this article is true to the core. and it seems that you are the one who is tying the forge the truth
Rakesh Iyer
Sunday, 16th Nov 2008, 15:33
This is one of the most shocking incidents, and the post-suicide incidents were even more shocking. To begin with, the suicide is a reflection of the 'Indian education system', as it says that inspite of the student seeing that he himself and his parents are being abused, did not complain at all and tried to get permission for the end semester exam. This is utterly shameful. What it means, is that in India, if you are not educated, then that is the end of road for you. If this is what education system of India wants to teach us, (where inspite of not actually getting educated and instead getting tons of useless knowledge), we can't get anywhere without it, then do hell with such education system. This is utter nonsense, and it is a sorry state of affairs that a student had to commit suicide because of it. Regarding the issue, the entire administration has acted like a dictatorship which can do whatever it thinks it is right. While I didn't know what Sachin said, it is shameful that this all had happened at all. Instead of actually realizing his step had done the wrong doing and apologizing for it, the director was heard abusing the student who committed suicide as well as making fun of those who were protesting outside. This is what our education system has created, a set of administrators, who in their event to ensure law and order, will do anything, be it committing rapes or murdering people or lathicharging students or conducting false encounters. We don't want such administrators. It is better that society be in anarchy than such people. That is much better. And finally, the role of this newspaper must be severely criticized. Any newspaper should present facts from both sources and then let people decide on the side they want to be. Arbitrarily printing the views as per wishes of the administration makes a mockery of the right to know truth for people. And this is a basic human right, which is enshrined in our constitution as 'Right to Information' Rakesh Iyer, resident of Bhopal
sunit
Tuesday, 18th Nov 2008, 2:52
Sanjeev Saxena may be behind this suicide. He is spoiling the culture of the college.