|
जोधपुर. फलौदी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। विशेष जांच दस्ते ने फलौदी पहुंच जांच शुरूकर दी है। हालांकि पुलिस ने इसे किसी शरारती तत्व की हरकत बताया है फिर भी कोर्ट परिसर में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं।
फलौदी एसडीएम पूरणचंद गुप्ता को मंगलवार सुबह कार्यालय पहुंचने पर डाक से यहधमकी भरा पत्र मिला। पत्र में लिखा है कि 21 नवंबर को कचहरी परिसर में सीरियल ब्लास्ट किए जाएंगे। पत्र के अंत में इस्लामिक ब्रिगेड नामक संगठन का नाम लिखा है। इस पत्र के लिफाफे पर फलौदी डाकघर की सील लगी हुई है।
पुलिस का विशेष दल फलौदी पहुंचा : पत्र मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमसिंह के नेतृत्व में विशेष दस्ता फलौदी पहुंच गया। शाम को उन्होंने एसडीएम व एएसपी से पत्र के बारे में जानकारी हासिल की इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वाड भी फलौदी भेजा गया है।
फलौदी कचहरी में बम ब्लास्ट करने का धमकी भरा पत्रकिसी शरारती तत्व की हरकत लगती है, फिर भी उसे गंभीरता से लेते हुए विशेष दस्ते ने फलौदी पहुंचकर जांच शुरूकर दी है’
—राजीव दासोत, आईजी पुलिस,जोधपुर रेंज