Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

सहकारी कर्मियों का वेतन बढ़ा

राई (सोनीपत)प्रदेश के हर गांव में महिला चौपाल का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब 206 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर यहां एचएसआईआईडीसी परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय ‘पंचायत महिला एवं युवा शक्ति अभियान’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए की।

उन्होंने कहा कि पहले चरण में इस वर्ष दिसंबर तक 506 गांवों में महिला चौपाल का निर्माण किया जाएगा। इसमें एक हॉल, स्टोर, रसोईघर, स्नानघर, शौचालय व बरामदा होगा। प्रत्येक चौपाल पर तीन लाख रुपए खर्च होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में 71वें संशोधन से पहले प्रदेश में मात्र 19 महिला सरपंच थीं जबकि संशोधन के बाद प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के कुल 69277 सदस्य हैं। इनमें 25 हजार महिला सदस्य हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: