Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान

रायपुर घर-घर जनसंपर्क की अंतिम औपचारिकता के साथ ही छत्तीसगढ़ में वीरवार 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। 51 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए कुल 687 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस के जोगी दंपती सहित दोनों बड़े दलों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ दर्जनभर दिग्गजों के भाग्य का फैसला होगा।

दूसरे चरण के परिणाम आने पर मनेंद्रगढ़, भटगांव, जशपुर, सारंगढ़, पामगढ़, रायपुर उत्तर से नए चेहरों को विधानसभा जाने का मौका मिलेगा। दिग्गज नेताओं को रिश्तेदारों के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है।

भाजपा सांसद दिलीप सिंह जूदेव अपने पुत्र युद्धवीर सिंह के चंद्रपुर के चुनाव प्रचार में जुटे रहे। पूर्व सीएम अजीत जोगी पत्नी रेणु जोगी के लिए कोटा में लगे रहे। पूर्व सांसद कमला मनहर की बेटी पद्मा मनहर के लिए सारंगगढ़ में मेहनत होती रही।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: