नई दिल्ली.
एक ओर जहां वित्त मंत्री पी चिदंबरम उद्योगों से उत्पाद की कीमतें घटाने की सलाह दे रहे हैं, वहीं मोबाइल फोन निर्माता कई कंपनियों ने डीलरों को कीमतें बढ़ाने की सूचना दी है। इससे संभावना जताई जा रही है कि जल्दी ही मोबाइल फोन की कीमतें 8 से 9 फीसदी बढ़ सकती हैं।
इस मूल्यवृद्धि का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुपए की कीमतों में गिरावट को माना जा रहा है। इससे मोबाइल हैंडसेट में इस्तेमाल किए जाने वाले उन सभी उपकरणों की लागत बढ़ गई है, जो विदेशों से आयात किए जाते हैं।
इंडियन सेल्युलर एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज महेंद्रू ने भी मोबाइल हैंडसेट की कीमतों में बढ़ोतरी की बात स्वीकार की है। बताया जाता है कि डीलरों को भेजे पत्र में नोकिया कंपनी ने हैंडसेट के 10 मॉडलों के दाम में इजाफे की सूचना दी है। बाकी कंपनियां भी अपने हैंडसेट के दाम बढ़ाने पर विचार कर रही हैं।