कानपुर.
भारत और इंग्लैंड के बीच सात एकदिवसीय मैचों की सीरीज का तीसरा मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में वीरवार को खेला जाएगा। अब तक खेले गए दोनों मैच में भारत ने जीत हासिल की है। वीरवार को मैच के मुख्य आकर्षण युवराज सिंह होंगे। लगातार दो मैचों में शतक लगाने के कारण लोग उन्हें हैट्रिक बनाते हुए देखना चाहते हैं।
मैच के एक दिन पहले दोनों टीमों ने बुधवार को जमकर अभ्यास किया। भारतीय बल्लेबाजी काफी मजबूत है और यह इंदौर में ही पता चल गया था जब 29 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद भी उसने 292 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजी में अब तक रोहित शर्मा रन नहीं जुटा सके हैं। देखना है कि उन्हें कानपुर में आजमाया जाता है या नहीं।
यदि ईशांत शर्मा फिट हो गए हों तो टीम के लिए हितकर होगा। इंग्लैंड इस मैच में गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने की कोशिश करेगा। वह विशेषज्ञ स्पिनर ग्रीन स्वान को टीम में शामिल कर सकता है। गेंदबाज रेयान साइडबाटम अब चोट से उबर चुके हैं और उन्हें इस मैच में अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है।
भारतीय पिचों पर अभी तक जेम्स एंडरसन प्रभावशाली नहीं रहे हैं और दूसरे तेज गेंदबाज स्टीव हाíमसन भी कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। यही वजह है कि इंग्लैंड अपने गेंदबाजी आक्रमण में कुछ परिवर्तन कर सकता है।
बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन पिच: क्यूरेटर शिव कुमार के मुताबिक यह पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग होगी और यहां गेंद आसानी से बल्ले पर आएगी। स्ट्रोक खेलने वाले बल्लेबाजों के लिए तो यह दुनिया की सर्वŸोष्ठ पिचों में से एक है।
क्यूरेटर की यह भविष्यवाणी 0-2 से पिछड़ रही मेहमान टीम के कप्तान पीटरसन की पेशानी पर बल लाने के लिए काफी है। फॉर्म में चल रही टीम इंडिया अगर इस पिच पर अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दे तो हैरानी नहीं होगी।
इनमें से चुनी जाएंगी दोनों टीमें
भारत:
गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग. सुरेश रैना,युवराज ¨सह, यूसुफ पठान, महेंद्र ¨सह धोनी (कप्तान), रोहित शर्मा, हरभजन ¨सह,जहीर खान, आरपी ¨सह,मुनाफ पटेल. विराट कोहली और इशांत शर्मा में से।
इंग्लैंड :
इयान बेल, मैट प्रायर, ओवेस शाह, केविन पीटरसन (कप्तान),एंड्रयू ¨फ्लटॉफ, पॉल को¨लगवुड, समित पटेल, रवि बोपारा, एलिस्टेयर कुक, स्टुअर्ट ब्रॉड, स्टीव हाíमसन, ग्रीम स्वान, जेम्स एंडरसन और रेयान साइडबाटम में से।