Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeNewsInternational International

पाकिस्तान में अमेरिकी हमले बर्दाश्त नहीं : गिलानी

इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने अपनी धरती पर आतंकियों को निशाना बनाने के लिए अमेरिकी मानवरहित लड़ाकू विमानों के हमलों की कड़ी आलोचना की है। उसने चेतावनी दी है कि इन कार्रवाइयों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में सांसदों द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने पर प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा, ‘हवाई हमले असहनीय और प्रतिक्रिया योग्य हैं। ये हमले हमारी मुश्किलें बढ़ा रहे हैं।’ गिलानी ने बताया कि मिसाइल हमले को लेकर अमेरिका से कोई सहमति नहीं हुई है और अगर पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के शासन काल में ऐसा करार हुआ है तो इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है।

पाक प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मुशर्रफ संसद में मुद्दों पर बहस नहीं करते थे, लेकिन हम सभी मामलों पर चर्चा कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि मामले पर पाक सरकार और नागरिकों की चिंता जताने के लिए देश के मुख्य सुरक्षा सलाहकार अमेरिका के संपर्क में हैं। गिलानी ने उम्मीद जताई कि अमेरिका में नई सरकार के कार्यभार संभालने पर हमले रुक जाएंगे।

इस बीच, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को लेकर विरोध जताने के लिए अमेरिका के राजदूत ए पैटरसन को तलब किया और कार्रवाई को पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया। विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को तुरंत रोकने को भी कहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

  • मुस्लिम रीति से दफनाया जाएगा जैक्सन को
  • स्कूलों में पूछा जा रहा है - कहीं आप आतंकी तो नहीं ?
  • मौलाना फजलुल्ला मारा गया?
  • रावलपिंडी में फिदायीन हमला, 6 मरे
  • मौलवी ने कार्ला ब्रूनी को बताया वेश्या
  • तालिबान ने खुद मार डाले अपने 18 साथी
  • विमान दुर्घटना : 12 घंटे तक मलबे के सहारे तैरती रही किशोरी
  • ऑस्ट्रेलिया में 54 विदेशी छात्र मारे गए, आधे भारतीय
  • 153 यात्रियों सहित विमान महासागर में गिरा
  • जैक्सन की वसीयत में मां, बच्चों के नाम संपत्ति
  • जैक्सन के शरीर पर थे हजारों छेद, पेट में दवाएं
  • दो वर्ष की उम्र में दम मारो दम
  • दुनिया के टॉप टेन नाकाम देशों की सूची में पाक भी
  • बैतुल्ला के सिर पर पांच करोड़ का इनाम
  • ...अब तालिबान ने हिंदुओं से मांगा 60 लाख का जजिया
  • लाखों अश्लील तस्वीरों के साथ गिरफ्तार
  • नेस्डैक के पूर्व चेयरमैन की संपत्ति जब्त होगी
  • एयर फ्रांस विमान हादसा : शवों की तलाश बंद
  • इंटरनेट पर चला एमजे का जादू,गूगल के भी होश उड़े
  • रहस्य में घिरा रहा माइकल जैक्सन का व्यक्तित्व
  • जैक्सन का शव परिवार को सौंपा गया
  • ओबामा की टीम में कश्मीरी मूल की महिला
  • .... तो क्या मॉरफीन के कारण हुई जैक्सन की मौत ?
  •