Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

पंजाब में बारिश, हिमाचल में बर्फबारी

शिमला/कुल्लू/धर्मशाला. राजधानी नई दिल्ली और पंजाब के लुधियाना और पटियाला में वीरवार तड़के हुई बारिश से जहां मौसम में ठंडक बढ़ गई है, वहीं हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं।

उधर, हरियाणा के अंबाला और हिसार में भी बारिश की सूचना है। करनाल और रोहतक में भारी वर्षा के कारण गर्म कपड़ों के व्यापारियों का मानना है कि इससे उनके धंधे में तेजी आएगी। शिमला के साथ लगते कुफरी समेत मंडी के शिकारी देवी, मकरुघाटी और बड़ा भंगाल में हल्की बर्फबारी वीरवार देर शाम तक जारी रही।

कुल्लू के मानतलाई, हामटा, मलाणा, सेवन सिस्टर, पीक, खीरगांग, जलोड़ी दर्रा, सरयोलसर, संकीर्ण, थीणीबुगा, लंबालांबरी, भुभुजोत और माहुटी नाग की चोटियां और रोहतांग दर्रा बर्फ से ढक गया है। इसके अलावा हमीरपुर, ऊना और सोलन में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। नॉर्थ पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने से मौसम ने करवट ली है। इससे शिमला सहित समूचे पहाड़ी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड हो गई है।

शिमला में ओले भी पड़े

शिमला में दोपहर बाद से रुक-रुक कर बारिश व ओलावृष्टि होती रही। कड़ाके की ठंड होने से दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई। बाजारों में अन्य दिनों की तरह कामकाज नहीं था। स्कूली बच्चों को ठंड के कारण परेशानी झेलनी पड़ी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: