|
नई दिल्ली. बीजिंग ओलिंपिक के गोल्डन शूटर चंडीगढ़ के अभिनव बिंद्रा परंपरागत लड़की की बजाय किसी स्पोर्टी लड़की को जीवनसाथी बनाना चाहते हैं।
यहां महिलाओं के एक कार्यक्रम में अभिनव से जब पूछा गया कि स्पोर्टी लड़की के रूप में सानिया मिर्जा उचित रहेंगी तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वे तो ऑलरेडी बुक्ड हैं। उन्होंने बताया कि वह आजकल एक किताब लिख रहे हैं।
फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने कहा ‘वैसे मेरा ध्यान फिलहाल खेलों तक ही सीमित है। इसके अलावा निशानेबाजी में एक किताब माई वेज ऑफ द राइफल भी लिख रहा हूं। ’