|
News
Metros
Chandigarh Chandigarh लुधियानाएनआईवीएच देहरादून की टीम ने 16वीं आईबीएसए राष्ट्रीय स्पोर्ट्स मीट की ओवर ऑल ट्रॉफी जीत ली है। गुरु नानक स्टेडियम में वीरवार को समाप्त हुई 4 दिवसीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान जेपीएम स्कूल दिल्ली और तीसरा स्थान शिवामग्गो कर्नाटका की टीम को मिला।
वीरवार हुए मुकाबलों में पुरुष वर्ग की बी-1 कैटेगरी में 1500 मीटर में मदुरै के एम सूर्य प्रकाश पहले, दिल्ली के संतोष कुमार दूसरे व चंडीगढ़ के नागेंद्र कुमार यादव तीसरे, शॉटपुट में प्रतापनगर के हितेश सचदेवा पहले, बहादुरगढ़ के अमित मलिक दूसरे व चंडीगढ़ के राम सरन तीसरे, बी-2 कैटेगिरी की 5000 मीटर में दिल्ली के अमर सिंह 20.14.62 सैकेंड के रिकॉर्ड समय के साथ पहले, दिल्ली के प्रवीण कुमार शर्मा दूसरे व जोधपुर के अंब लाल गुर्जर तीसरे, डिस्कस थ्रो में दिल्ली के देवी प्रसाद पहले, प्रतापनगर के हवलदार जोगिंदर सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
बी-3 की 5000 मीटर दौड़ में बहादुरगढ़ के रामकरण सिंह 18.30.54 सैकेंड के रिकॉर्ड ने पहला, दिल्ली के विनीत कुमार ने दूसरा व कोलकाता के अविजीत मंडल ने तीसरा, डिस्कस थ्रो में वलसाड के अनिल भाई ने पहला, सुंदरनगर के मनीष सिंह वर्मा ने दूसरा व मॉरिशस के सौराबल मुहम्मद ने तीसरा स्थान हासिल किया।महिलाओं की बी-1 कैटेगरी की 800 मीटर में चंडीगढ़ की ममता शर्मा पहले स्थान पर रही।
चंडीगढ़ की ही अल्का गुप्ता दूसरे व सादिक नगर की पिंकी कुमारी तीसरे, बी-2 कैटेगरी की 800 मीटर में चंडीगढ़ की राम दाई शर्मा पहले व सादिक नगर की सोनी गुप्ता दूसरे, शॉटपुट में लुधियाना की गुरप्रीत कौर पहले, बेंगलूर की दिव्या दूसरे व बेंगलूर की ही इंद्रा तीसरे, जैवलिन थ्रो में रांची की मीता पहले, बेंगलूर की इंद्रा दूसरे व चंडीगढ़ की ममता प्रिया तीसरे और बी-3 कैटेगरी की शॉटपुट में कोलकाता की प्रियंका कुंडू ने 5.10 मीटर गोला फेंक के नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ पहले, पालनपुर की भारती बेन दूसरे व चंडीगढ़ के शालू तीसरे स्थान पर रही।
400 मीटर में देहरादून की सुप्रिया ने पहला व लुधियाना की चारू शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
लड़कों की बी-1 कैटेगरी में लाँग जंप में आदयार के युवराज पहले, पुनामाले के मुरुगन दूसरे व रांची के सन्नी लाकरा तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर में सभी खिलाड़ियों ने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा जिसमें दिल्ली के अंकुर धामा ने 2.25.78 सैकेंड के नए रिकॉर्ड के साथ पहला, दिल्ली के ही बंधन केरकेटा ने दूसरा व देहरादून के मनोज कुमार ने तीसरा, बी-2 कैटेगरी की 800 मीटर दौड़ में दिल्ली के योगेश कुमार पहले, चंडीगढ़ के रोहित कुमार दूसरे व शिमला के नवल सिंह तीसरे और बी-3 में डिस्कस थ्रो में बेंगलूर के सुब्रrाणि 24.70 मीटर डिस्कस थ्रो में नए रिकॉर्ड के साथ पहले, शिवामग्गू के अरुण कुमार दूसरे व टेकयेल के यैअफबा सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
लड़कियों के बी-1 कैटेगरी की 400 मीटर में सादिक नगर की रीना कुमारी ने 15.11.93 सैकेंड के नए रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में देहरादून की विनीता नेगी पहले, शिवामग्गू की अश्विनी दूसरे व रांची की अनिता टिगा तीसरे, बी-2 कैटेगरी में 800 मीटर में सादिक नगर की संगीता कुमारी ने पहला व लुधियाना की अनुराधा ने दूसरा, जैवलिन थ्रो में टेकयेल की कृष्णमणि देवी ने 13.60 मीटर के नए रिकॉर्ड के साथ पहला, पालनपुर की लीला बेन वघेला ने दूसरा व टेकयेल की सुरबाला देवी ने तीसरा और बी-3 की 800 मीटर में पालनपुर गुजरात की ताखुबेन कुकदिया ने 3.48.25 सैकेंड के रिकॉर्ड समय के साथ पहला व लुधियाना की इंद्रप्रीत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया।