Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosIndore Indore

सजेंगे मंडप, गूंजेगी शहनाई

इंदौर. देवउठनी ग्यारस के साथ ही शहनाइयों की गूंज शुरू हो जाती है लेकिन इस बार तुला राशि का सूर्य होने से शादियों का श्रेष्ठ मुहूर्त नहीं था। अब सूर्य के वृश्चिक राशि परिवर्तन के साथ ही शादियां शुरू हो गई है। नवंबर में अगले कुछ दिन खासी शादियां है।

बाजार में भी शादियों के लिए ग्राहकी का खासा उठाव आया है। बुधवार से ही शादियां शुरू हो गई है। निर्णय सागर पंचांग के अनुसार 21 नवंबर, 22, 23, 24, 29 नवंबर को शादी की तारीखें है। इन मुहूर्त में खासी शादियां है। इसके बाद दिसंबर में 2,7 और 11 दिसंबर की शादियां ज्यादा है। इसके बाद 15 दिसंबर से धन की संक्रांति लगने से शादी के मुहूर्त नहीं होंगे।

निभेंगे पारंपरिक रीति-रिवाज

शादियों के चलते बाजार में खरीददारी करने वालों की खासी भीड़ है। कपड़ा बाजार, मारोठिया, सांठा बाजार, आड़ा बाजार के साथ ही शॉपिंग मॉल्स में लोग सुबह से देर रात तक शादी की खरीददारी कर रहे हैं।

श्यामा श्रीवास्तव कहती है शादी में विशेष रूप से लगने वाले तोरण, मांडना, पगड़ी, मूसल-सूप आदि लेने आई हूं। पारंपरिक रीति-रिवाज के निभाए बिना शादी में मजा ही नहीं है। मुहूर्त कम है लेकिन कम मुहूर्त में काफी सारी शादियां है इसलिए बाजार में बहुत भीड़ है। कपड़ा बाजार में शॉपिंग करने आई पूजाश्री कहती है कि मेरे भाई रवि की शादी में सबसे अलग दिखना है इसलिए पूरे बाजार में अलग और खूबसूरत दिखने वाली ड्रेस ढूंढ रही हूं।

कांच और लाख की चूड़ियों की खासी बिक्री
शादियों में विशेष रूप से पहने जाने वाली कांच और लाख की चूड़ियों की खासी बिक्री हो रही है। आड़ा बाजार व्यवसायी आनंद चौहान कहते हैं अभी सीजन उठा है। कांच और लाख की चूड़ियों में नई पैटर्न आए हैं। इसके साथ ही आर्टिफिशियल ज्वेलरी, मेकअप किट, परफ्यूम, नेलपेंट आदि की खासी मांग है। मेहंदी लगवाने के साथ ही ब्यूटी पार्लर भी शादियों की तिथियों पर दूल्हा और दुल्हन के oांृगार में विशेष रूप से व्यस्त है।

बन्ना-बन्नी से लेकर महिला संगीत तक
शादी के घरों में महिलाओं द्वारा गीत गाए जा रहे हैं। घरों में शाम होते ही महिलाओं की महफिल जम जाती है। घर की बुजुर्ग महिलाएं जहां बन्ना-बन्नी गा रही है वहीं युवतियों द्वारा महिला संगीत की तैयारी की जा रही है। रमा कासलीवाल कहती है दीदी प्रीति की शादी में महिला संगीत खास होना चाहिए। इसके लिए एक महीने पहले से ही तैयारी कर रही हूं। रितु श्रीवास्तव कहती हैं जीजाजी के जूते छुपाने के लिए भी प्लानिंग की जा रही है।

चुनाव और शादी बिगड़ी स्थिति
शादियों के बीच 27 नवंबर को विधानसभा चुनाव आने से शादी वाले कई घरों में तैयारियों पर असर पड़ा क्योंकि चुनाव के चलते प्रशासन द्वारा कई धर्मशालाएं अधिग्रहित कर ली गई है। इससे पहले हुई बुकिंग पर असर पड़ा और कार्यक्रम स्थल अचानक बदलना पड़े। धर्मशाला की व्यवस्था नहीं होने से शादियों की तारिख आगे भी बढ़ाना पड़ रही है। चुनाव में डच्यूटी होने से कई खास रिश्तेदार भी शादी में नहीं आ पा रहे है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: