|
अमृतसरहर क्षेत्र में शहर का नाम रोशन करने वाले अंबरसरियों का जादू सात समंदर पार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी कड़ी में एक और उभरते हुए सितारे का नाम जुड़ गया है, वह कोई और नहीं बल्कि डीएवी पब्लिक स्कूल कार्तिक अबरोल है।
सात समुंदर पार गूंजेगा स्वर
सुनने में आश्चर्य जरूर होगा, लेकिन यह सच है कि इस सात वर्षीय स्टूडेंट के सुर आस्ट्रेलिया के रेडियो स्टेशन से प्रसारित होंगे। ‘आस्ट्रेलिया रेडियो स्टेशन’ ने हाल ही में अपने कार्यक्रम ‘हमसफर’ के लिए विशेष निमंत्रण भेजा है। वहां पर कार्तिक 13 व 20 दिसंबर को गाने और की-बोर्ड बजाने की कला से सबका मनोरंजन करेगा।
कार्तिक के पिता डा. अजय अबरोल बेटे की सफलता से काफी प्रसन्न हैं। स्कूल की प्रिंसिपल नीरा शर्मा ने बताया कि यह पहली बार है कि किसी स्थानीय बालक को आस्ट्रेलिया रेडियो स्टेशन ने अपने खर्चे पर बुलाया है।
..और सच हो गया सपना
जी टीवी द्वारा आयोजित ‘सुर तरंग.’ प्रोग्राम में कार्तिक के तीसरा स्थान हासिल करने के बाद पुत्र का टैलेंट निखारने में पिता ने भरपूर सहयोग किया। उन्होंने उसकी गल्तियों को नोटिस कर उसे सुधारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने घर में एक छोआ सा स्टूडियो भी बना रखा है, जहां पर कार्तिक प्रेक्टिस करता है। आस्ट्रेलिया रेडिया स्टेशन से बुलावा आने पर उत्साहित पिता डा. अजय अबरोल ने कहा कि संतान की सफलता के सपने तो सभी देखते हैं, मैंने भी कुछ ऐसा ही सोचा था और सपना सच हो गया।