Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosIndore Indore

असली नायक ही बनेगा विधायक

राऊ. परिसीमन के बाद बनी इस नई सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों की ही नजर है। कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मैदान में हैं तो भाजपा की ओर से खाती समाज में सक्रिय व नए चेहरे जीतू जिराती उतारा गया है। पटवारी जहां कुशल रणनीतिज्ञ तो जिराती ग्रामीण परिवेश में ढले कार्यकर्ता हैं। क्षेत्र में फिलहाल मुकाबला कड़ा है पर दोनों दल माहौल अपने पक्ष में बता रहे है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक चार, पांच और देपालपुर का हिस्सा लिए इस नए यह क्षेत्र प्रत्याशियों के लिए नया है लेकिन मतदाता तो वहीं हैं और उन्हें कोई संशय नहीं है। भाजपा जहां क्षेत्र क्रमांक-4 और देपालपुर और गांवों में पार्टी के सरपंचों और पुराने नेता-कार्यकर्ता की वजह से स्थिति को अपने पक्ष में मान रही हैं। वहीं कांग्रेस नए वादों पर यहां जीत के समीकरण बुन रही है।

क्षेत्र में सबसे बड़ी पंचायत राऊ है, भाजपा लोकसभा और विधानसभा में यहां से अब तक नहीं हारी है इसीलिए वह इस बात का फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर रही है। वहीं पालदा से पिछले चुनाव में भाजपा के महेंद्र हार्डिया जीते थे इसीलिए वे निश्चिंत हैं। इसी तरह तिल्लौर खुर्द, नैनोद, सिंहासा और कलारिया को लेकर भी भाजपा चिंतित नहीं है जबकि कांग्रेस के माथे पर बल साफ दिख रहे हैं। कांग्रेस को इन क्षेत्रों में ज्यादा संघर्ष करना पड़ रहा है। बिचौली हप्सी के अलावा महाराष्ट्रीय समुदाय बहुल मानवता नगर और सर्वसम्पन्ननगर में भी कमोबेश यही स्थिति है।

पंचायतों में बांक, नुरानी नगर ग्रीनपार्क कालोनी, जवाहर टेकरी, खंडवा रोड पर पत्थर-मुंडला, मुंडला-नायता,अल्पसंख्यकों के कारण कांग्रेस को यहां कम मशक्कत करना पड़ रही है। हालांकि यहां हुए काम और दिनेश मल्हार की सक्रियता को लेकर भाजपा भी यहां से दावा जता रही है। शहरी वार्डो में खासकर बिलावली, जीतनगर, भावनानगर, लिंबोदी में भी कांग्रेस ने सेंध लगाने की कोशिश की है। कांग्रेस का यह भी दावा है कि अब तक भले ही यहां से भाजपा जीतती आ रही है हो पर क्षेत्र की उपेक्षा से मतदाता नाराज हैं। वार्ड क्रमांक 68 में भी यही स्थिति है इसीलिए कांग्रेस यहां पूरी ताकत लगा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: