Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosIndore Indore

प्रज्ञा मामले में आग से न खेले कांग्रेस -राजनाथ

इंदौर. संभाग के दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जमकर तारीफ की वहीं कांग्रेस को प्रज्ञा मामले में आग से न खेलने की नसीहत दे डाली। इसके साथ ही वैश्विक आर्थिक मंदी मामले में यूपीए सरकार की नाकामी पर भी बरसे और छत्तीसगढ़ सहित मप्र में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा किया।

श्री ंिसंह ने विमानतल के बाहर संवाददाताओं से कहा प्रदेश में पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा और शिवराज पूरे पांच साल तक मुख्यमंत्री रहेंगे, मैं इसकी गारंटी देता हूं। इस दौरान सरकार चलाने के लिए उन्हें खुली छूट रहेगी। वे बोले अच्छा होता मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज को तीन के बजाय पांच साल मिले होते.।

जब उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी के पहले दो मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल खराब रहा तो उन्होंने यह कहकर बात टाल दिया कि इसका आकलन आप लोग ही करें। पिछली बार पार्टी ने जो वादे किए थे उनमें से ज्यादातर पूरे हुए हैं। जो अधूरे रह गए उन्हें भी पूरा किया जाएगा। उमा भारती से पार्टी को नुकसान के सवाल पर उन्होंने हमारी नजर चिड़िया की आंख पर है।

सबूत बिना बदनाम करना ठीक नहीं
प्रज्ञासिंह के मामले में उन्होंने कहा कांग्रेस हिंदू आतंकवाद का नाम लेकर आग से खेलने की कोशिश कर रही है। हम किसी को बचाने की बात नहीं कर रहे हैं लेकिन बगैर सबूत किसी को बदनाम करना ठीक नहीं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सेना और सुरक्षाबलों पर उन्हें नाज है।

भाजपा अध्यक्ष ने वैश्विक आर्थिक मंदी मामले में पूर्वानुमान न लगा पाने के लिए यूपीए सरकार की निंदा भी की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह, वित्त मंत्री पी. चिंदबरम और योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेकसिंह आहलूवालिया को भी इस बात का अंदाजा नहीं रहा जबकि तीनों अर्थशास्त्र के ज्ञाता हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: