|
जालंधर.
रुठा है तो मना लेंगे..बिगड़ा है तो हंसा लेंगे..फिर भी न माना तो प्यार से हैलो बोलकर दिल जीत लेंगे। वल्र्ड हैलो डे पर ऐसा ही कहना है सिटी के कुछ लोगों का जिनका अपने किसी अजीज के साथ कभी किसी तरह का मनमुटाव रहा हो। अगर आपका भी किसी के साथ कभी मनमुटाव रहा हो तो उसे दूर करने को लिए आज का दिन का सबसे उपयुक्त है।
मिस अंडरस्टैंडिंग दूर करना चाहेंगे पुनित कोचर का कहना है कि कॉलेज टाइम में विक्रम उनका बहुत अच्छा दोस्त था। एक पार्टी में उनमें छोटी-सी बात पर झगड़ा हो गया था। उसके बाद कॉलेज कंप्लीट हो गया और हम दोनों का कांटेक्ट भी नहीं हो पाया, लेकिन वह वल्र्ड हैलो डे पर अपने दोस्त को आपसी मिस अंडरस्टैडिंग को दूर करने के लिए हैल्लो बोलना चाहेंगे।
दोस्ती के लिए शुभकामनाएं भेजेंगी :
रोजी ने बताया कि जब वह स्कूल में पढ़ती थी तो उनकी बैस्ट फ्रैंड बलजीत कौर के साथ उनका किसी बात पर काफी लम्बे समय तक झगड़ा चला। 12वीं कक्षा में उन दोनों ने आपसी मनमुटाव को दूर कर किया। इसके बाद वह अच्छी फ्रैंड्स बन गईं, लेकिन हैलो डे पर वह अपनी फ्रैंड बलजीत कौर को दोस्ती की शुभकामनाएं भेजेंगी।
रिशू ने बताया कि वह और उनकी बैस्ट फ्रैंड रेश्मी छठी से 12वीं तक एक साथ पढ़े हैं, लेकिन 10वीं कक्षा में कुछ मिस अंडरस्टैंडिंग की वजह से उन दोनों की दोस्ती में दरार आ गई। बीए फस्र्ट ईयर में उनसे सारी बात क्लीयर की और गलत समझने के लिए माफी मांगी। हैलो-डे पर उन्हें विशेज भेज रही हैं।
सॉरी बोलूंगी :
समिधा ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बैस्ट फ्रैंड सरगुन उनसे नाराज हो गई, क्योंकि उन्होंने उनके होमवर्क पूरे न होने की शिकायत अपने क्लास टीचर को कर दी थी। इस वजह से वह उनसे नाराज हैं। वह उन्हें हैलो विश करेंगी।