|
जालंधर.
डॉ. बीआर अंबेडकर नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी के फिजिक्स डिपार्टमेंट की लैक्चरर डॉ. हरलीन दहिया को इटली में 8-13 दिसंबर तक होने वाली इंटरनैशनल फिजिक्स रिसर्च के लिए चुना गया है। अब्दस सलाम इंटरनैशनल सैंटर फॉर थ्योरिटिकल फिजिक्स में चलने वाली यह रिसर्च सर्न में चल रहे लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर (एलएचसी) यानी महाप्रयोग का हिस्सा है।
इसमें डॉ. दहिया दूसरे देशों के साइंटिस्टों के साथ हिस्सा लेंगी। वह इससे पहले अमरीका में हाई एनर्जी फिजिक्स या पार्टीकल फिजिक्स पर पेपर प्रैजेंट कर चुकी हैं। इसके तहत वह मास को एनर्जी में बदलने के लिए पार्टीकल्स का आविष्कार करने वाली थ्योरी पर काम कर रही हैं।
इटली में वह हाई एनर्जी पर एक्सपैरिमेंट्स करेंगी, जो फ्यूचर में फिजिक्स के क्षेत्र में काम आएगा। एनआईटी के डायरेक्टर डॉ. मोइनुद्दीन ने डॉ. दहिया को सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।