Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

पीएम ने पूछा, बयान का मतलब क्या है?

नई दिल्ली. मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपों के घेरे में आई साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बचाव में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष लालकृष्ण आडवाणी के बयान पर अब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सीधे उन्हीं से सफाई मांगी है।

मनमोहन सिंह ने आडवाणी को फोन करके पूछा है कि आप सिर्फ भाजपा नेता नहीं हैं, पूर्व गृहमंत्री भी हैं, ऐसे में आपके बयान का मतलब क्या हो सकता है। यह स्पष्ट किया जाना चाहिए। सिंह ने आडवाणी से कहा कि मैं आपके बयान से विचलित हूं। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के आरोपों की जांच करवाएंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम.के. नारायणन शुक्रवार को आडवाणी से मिलकर उन्हें मामले की जांच में प्रगति की जानकारी देंगे।

आडवाणी का वक्तव्य :

आडवाणी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में कहा था, साध्वी के खिलाफ मामला राजनीति से प्रेरित है। उनके साथ एटीएस बर्बर व्यवहार कर रही है।

आज फिर बोले :

साध्वी की ओर से कोर्ट में पेश हलफनामे में उन्हें झूठा फंसाने तथा यातनाएं देने का आरोप लगाया था। मैंने इसी आधार पर पीएम से निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया था। इसमें साध्वी का पक्ष लेने जैसा कुछ नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: