Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

अब अपनी सुविधा से दीजिए परीक्षा

नई दिल्लीपरीक्षा में बैठने के लिए अब छह माह तक इंतजार करने की जरूरत नहीं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने ‘वाक-इन-एग्जामिनेशन’ नई योजना शुरू की है। इसके तहत छात्र परीक्षा के लिए छह माह का इंतजार करने के बजाय अपनी सुविधानुसार परीक्षा तिथि तय कर सकेंगे।

योजना के तहत छात्र तय तारीखों पर विश्वविद्यालय के किसी चिन्हित परीक्षा केंद्र में जाकर परीक्षा दे सकेंगे। वे छह माह की अवधि पूरी होने से काफी पहले ऐसा कर सकेंगे। इग्नू के प्रवक्ता के अनुसार ऐसी परीक्षा का नतीजा मासिक आधार पर मिल सकेगा। उन्होंने कहा, ‘इस योजना से छात्रों को यह आजादी मिलेगी कि वे अपनी सुविधा के मुताबिक परीक्षा की तिथियों का निर्णय कर सकें।

इससे उन पर परीक्षा का दबाव कम होगा तथा उनके फेल होने का प्रतिशत कम होगा।’ यह नई योजना विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर बुधवार को वाइस चांसलर प्रो. वीएन राजशेखरन पिल्लई ने शुरू की। ऐसी परीक्षाओं के लिए छात्रों का पंजीकरण, तिथियों का आवंटन और प्रवेश पत्रों को जारी करने का काम ऑन-लाइन होगा।

वाक इन एग्जामिनेशन >> परीक्षाओं के लिए छह महीने की अवधि तक इंतजार की जरूरत नहीं >> छात्र खुद चुन सकेंगे अपनी परीक्षा की तिथि >> छात्रों का पंजीकरण, तिथियों का आवंटन, प्रवेश पत्रों को जारी करने का काम होगा ऑन-लाइन >> ई-मेल के मार्फत शंका समाधान >> विश्वविद्यालय के खास क्षेत्रीय केंद्रों पर प्रारंभ में हफ्ते में एक बार रविवार को होगी परीक्षा >> परीक्षा के नतीजे निकलेंगे मासिक आधार पर।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: