Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

सोनीपत को मेडिकल कॉलेज का तोहफा

सोनीपत. मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने छोटूराम विज्ञान एवं तकनीकी विश्व विद्यालय के प्रांगण में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। मुरथल विश्व विद्यालय में कन्वेंशन सेंटर व लाइब्रेरी कम कम्प्यूटर सेंटर के शिलान्यास के दौरान उन्होंने यह घोषणा की। विधायक जितेंद्र मलिक के नेतृत्व में मुरथल के ग्रामीणों ने बुधवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की।

इसके लिए उन्होंने मुरथल विश्वविद्यालय के लिए अधिगृहीत जमीन में आवश्यकता पड़ने और जमीने देने की बात की। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द मेडिकल कालेज और अस्पताल खोलने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों की मांग यह भी स्वीकार की कि मेडिकल कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर औपचारिक रूप से 50 फीसदी मुरथल के ग्रामीणों को नियुक्ति दी जाएगी। सीएम की इस घोषणा का ग्रामीणों ने खुले दिल से स्वागत किया।

उधर, रोहतक में सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हर खेत को सिंचाई का समुचित पानी उपलब्ध कराने की राज्य सरकार की नीति स्पष्ट है और इस मामले में किसी किसान से भेदभाव नहीं किया जाएगा। वे यहां लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। सिंचाई विभाग को निर्देश दे रखे हैं कि नहरों पर मोगे उन स्थानों पर बनाएं, जहां से किसानों को पानी उपलब्ध हो सके।

विवाद से बचे सीएम

मुख्यमंत्री कर्मचारियों के विवाद से एक दफा फिर किनारा कर गए। उन्हें वीरवार को दिल्ली से लौटना था। माना जा रहा था कि वह कर्मचारियों के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। ऐसा नहीं हुआ। धूमल के सोलन नहीं पहुंचने को सुरेन्द्र गुट अपनी जीत मान रहा है। मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम में लाने और रोकने के लिए भाजपा,आरएसएस व भारतीय मजदूर संघ में ऊपरी स्तर पर प्रयास हुए बताए जाते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: