Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पोलैंड की संस्कृति होगी साकार

चंडीगढ़पोलैंड और स्पेन की कला, संस्कृति, नृत्य व संगीत का मजा शहर के लोग 21 नवंबर से शुरू हो रहे ‘इंटरनेशनल हेरिटेज ऑफ म्यूजिक एंड डांस फेस्ट 2008’ में उठा सकते हैं। फेस्ट में पोलैंड और स्पेन के 27 कलाकार अपने देश के नृत्य प्रस्तुत करेंगे। पोलैंड से आई एग्नेस्का ने बताया कि पोलैंड के हर प्रांत का अलग और अनोखा लोक संगीत है। वे इस फेस्टिवल के दौरान उन्हीं लोक नृत्यों को पेश करेंगे।

भारत में पहली बार प्रस्तुति देने आए ये सभी कलाकार अपनी संस्कृति की महक फैलाने के लिए दुनियाभर में ऐसे कार्यक्रम करते हैं। इस ग्रुप के कई सदस्य स्टूडेंट्स हैं तो कई नौकरी-पेशा। ये कलाकार टर्की, कुवैत, जॉर्डन, तायवान, स्पेन और जर्मनी में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। इनकी डांस परफॉर्मेस में दो राष्ट्रीय नृत्य भी शामिल हैं। करीब एक घंटे के कार्यक्रम में ये कलाकार 4-5 नृत्य शामिल हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: