Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

चार साल युवती को नजरबंद रखा घर में

पंचकूला खड़क मंगोली की 25 वर्षीय एक युवती ने चंडीगढ़ के सेक्टर-52 में रहने वाले एक रिश्तेदार पर करीब चार साल उसके साथ अवैध संबंध रखने और पीटने का आरोप लगाया है। युवती और परिजनों ने वीरवार को एसपी संदीप खिरवार को शिकायत दी।। एसपी ने वुमेन सैल को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

युवती ने बताया कि पति से तलाक होने के बाद वह मां के पास रहती थी। इसी दौरान उसका एक रिश्तेदार उसे काम दिलवाने के बहाने चंडीगढ़ ले गया। उसने उसको नशा खिलाकर बलात्कार किया। यह सिलसिला कई बार चला। युवती के अनुसार रिश्तेदार ने उसको अपने घर में नजरबंद कर दिया था। युवती ने भागने का कई बार प्रयास भी किया।

युवती ने बताया कि रिश्तेदार ने धमकी दी थी कि मामले की जानकारी परिजनों को दी तो उसको और उनको मार दिया जाएगा। जब युवती के परिजन उससे युवती का हालचाल पूछते थे तो वह कहकर बात टाल देता था कि सब कुछ ठीक है, आप किसी प्रकार की चिंता न करें। अवैध संबंधों के चलते युवती को गर्भ ठहर गया। मौका मिलने पर युवती रिश्तेदार के चंगुल से भागी और सारी बात अपनी मां को बताई। कुछ दिनों के बाद युवती ने बच्ची को जन्म दिया।

बच्ची युवती के पास रह रही है। बदनामी के डर से युवती के परिजनों ने उसे मनीमाजरा में मकान लेकर दे दिया। रिश्तेदार, युवती के परिजनों से रोज मारपीट करने लगा और उनसे पैसे मांगने लगा। युवती के परिजनों ने रिश्तेदार की शिकायत सेक्टर-6 चौकी पुलिस को की। फिर भी रिश्तेदार बाज नहीं आया। युवती की मां एक दफ्तर में सफाई कर घर चला रही है उसका पति विकलांग है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: